गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्वतव ने बताया कि सरकार ने 9000 तब्लीगी जमात के लोगों से संपर्क कर उनकी पहचान की है और उन्हें क्वारंटाइन में रखा गया है। इन 9000 लोगों में से 1306 विदेशी हैं और बाकी भारतीय हैं। वहीं, निजामुद्दीन तब्लीगी मरकज के कार्यक्रम में शामिल होने वाले 391 व्यक्तियों को क्वारंटाइन कर दिया गया है। बीदर में जिन 91 व्यक्तियों का टेस्ट किया गया था, उनमें से 11 लोग कोरोना से संक्रमित हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने इसकी जानकारी दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में मरीजों की संख्या 1,965 हो गई है। 1,764 मरीजों का इलाज चल रहा है। 150 लोग ठीक हो गए हैं और 50 लोगों की मौत हो गई है। पिछले 12 घंटे में 131 नए मामले सामने आए हैं।
Source: Dainik Jagran April 02, 2020 02:18 UTC