Coronavirus Update : कोरोना के मामले एक दिन में करीब 2.5 लाख, ये 5 चार्ट देश में कोरोना का हाल बता देंगे - News Summed Up

Coronavirus Update : कोरोना के मामले एक दिन में करीब 2.5 लाख, ये 5 चार्ट देश में कोरोना का हाल बता देंगे


​ओमीक्रोन के कुल मामले 4461 हुए देश में ओमीक्रोन के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4461 हो गई है। अरुणाचल, नगालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम और झारखंड में फिलहाल ओमीक्रोन का कोई केस नहीं है। वहीं, महाराष्ट्र में ओमीक्रोन के सबसे अधिक 1247 केस हैं।​महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल में तेजी से बढ़े मामले महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में बुधवार को फिर से कोरोनोवायरस मामलों में सबसे तेज वृद्धि दर्ज की गई। महाराष्ट्र में 46,723 और पश्चिम बंगाल में 22,155 नए केस दर्ज किए गए। स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपनी विज्ञप्ति में कहा कि इन राज्यों में ओमीक्रोन के मामलों की संख्या आज बढ़कर 4,868 हो गई।​मुंबई में 16 हजार तो दिल्ली में 27 हजार केस बड़े शहरों में, मुंबई में सबसे ज्यादा 5,000 से अधिक मामले बढ़े। यहां एक दिन में 16,420 नए मामले दर्ज किए। दिल्ली के मामलों में 27,561 की बढ़ोतरी हुई। दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 26.22% हो गई है।​एक दिन में अब तक की सबसे अधिक बढ़ोतरी देश में मंगलवार सुबह 1,94,720 नए कोरोनावायरस मामले दर्ज किए गए थे। वहीं, पिछले 24 घंटे में एक दिन में सबसे अधिक बढ़ोतरी के साथ डेली केस 2.50 लाख के करीब पहुंच गए।


Source: Navbharat Times January 13, 2022 05:52 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */