देश में कोविड-19 के पिछले 238 दिन में सबसे कम दैनिक मामले आए सामनेभारत में एक दिन में कोविड-19 के 12,428 नए मामले सामने आए, जो पिछले 238 दिन में सबसे कम दैनिक मामले हैं. मंत्रालय ने बताया कि देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घट कर 1,63,816 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.49 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 3,879 की कमी दर्ज की गई. इसके अलावा, देश में सोमवार को कोविड-19 का पता लगाने के लिए 11,31,826 नमूनों की जांच की गई. वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे.
Source: NDTV October 28, 2021 06:45 UTC