रांची, राज्य ब्यूरो। Coronavirus, Coronavirus Alert चीन में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस को लेकर झारखंड में भी अलर्ट घोषित किया गया है। राज्य के स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने सभी सिविल सर्जनों को एहतियात बरतने तथा भारत सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी को लागू करने का निर्देश दिया है। बताया गया है कि अभी तक इस खतरनाक जानलेवा वायरस से निपटने के लिए कोई विशेष वैक्सीन इजाद नहीं हो सकी है। हालांकि इसकी चपेट में आए लोगों की जिंदगी बचाने के लिए डॉक्टरों की ओर से दूसरी दवाएं उपयोग में लाई जाती हैं।इस खतरनाक कोरोना वायरस से बचाव के लिए साफ-सफाई बहुत जरूरी है। हाथों की नियमित सफाई साबुन, पानी या अल्कोहल वाले हैंड रब से करना चाहिए। खांसते या छींकते समय हमेशा नाक और मुंह को ढंककर रखना चाहिए। जिन लोगों में सर्दी जनित बीमारी और फ्लू के लक्षण दिखें, उनसे दूरी बनाना चाहिए। अच्छी तरह पका हुआ खाना खासकर मीट-मांस और अंडों को देर तक उबाला जाना चाहिए। पालतू जानवरों के संपर्क में आने से बचना चाहिए।Posted By: Alok Shahiडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस
Source: Dainik Jagran January 25, 2020 13:56 UTC