Cold Wave का कहर: भयकंर ठंड से कांपा उत्तर भारत, कश्मीर-हिमाचल में बर्फबारी से बढ़ी सर्दी... IMD का अलर्ट - News Summed Up

Cold Wave का कहर: भयकंर ठंड से कांपा उत्तर भारत, कश्मीर-हिमाचल में बर्फबारी से बढ़ी सर्दी... IMD का अलर्ट


डिजिटल डेस्क: उत्तर भारत इन दिनों कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की चपेट में है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान 5 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। घने से बहुत घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम हो गई है, जिससे जनजीवन और यातायात प्रभावित हो रहा है।जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में बर्फबारी से बढ़ी ठंड जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हो रही ताजा बर्फबारी ने ठंड को और अधिक तीव्र बना दिया है। बर्फबारी और बारिश के चलते सड़क, रेल और हवाई यातायात पर असर पड़ा है। दिल्ली-यूपी में कोहरे का कहर दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में सुबह और शाम के समय घने से बहुत घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। कई इलाकों में विजिबिलिटी घटकर 50 से 100 मीटर तक रह गई है। राजस्थान में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की राहत भी देखी गई है।कश्मीर में ‘चिल्लई कलां’ की शुरुआत जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तर-पूर्वी हिमाचल प्रदेश के ऊपरी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे हिमस्खलन और स्नोस्टॉर्म का खतरा बढ़ गया है। कश्मीर में ‘चिल्लई कलां’ की शुरुआत के साथ घाटी में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। हिमाचल प्रदेश में ऊंचे दर्रों पर बर्फ जमने से सड़कें फिसलन भरी हो गई हैं। शीतलहर से जनजीवन अस्त-व्यस्त ठंड और कोहरे के चलते आम लोगों के साथ-साथ यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों से गर्म कपड़े पहनने, वाहन सावधानी से चलाने और मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने की अपील की है।


Source: Dainik Jagran December 25, 2025 13:20 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */