Clash Of The Titans: दैनिक भास्कर कॉर्पोरेट कप में आज होंगे हाई-वोल्टेज मुकाबले, 8 टीमों के बीच होगी रोमांचक भिड़ंत, यहां देखें Live मैच - News Summed Up

Clash Of The Titans: दैनिक भास्कर कॉर्पोरेट कप में आज होंगे हाई-वोल्टेज मुकाबले, 8 टीमों के बीच होगी रोमांचक भिड़ंत, यहां देखें Live मैच


डिजिटल डेस्क, जबलपुर। दैनिक भास्कर कॉर्पोरेट कप टूर्नामेंट के शुरुआती दो दिनों में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। मैदान पर खिलाड़ियों ने जबदस्त खेल का प्रदर्शन किया। आज यानि टूर्नामेंट के तीसरे दिन (मंगलवार, 24) क्रिकेट फैंस को जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा। दिनभर में 4 रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें 8 टीमें जीत के लिए भिड़ेंगी।आज के मुकाबलों का शेड्यूलपहला मैच आरके सिटी-11 और सीएनडी फार्मा टीम के बीच शाम 4 बजे से खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच टैक्स बार एसोसिएशन और एडमिन-11 के बीच शाम 5 बजे, तीसरा मैच आदि ट्रेडमार्क और आदि शंकर हॉस्पिटल के बीच शाम 6 बजे और दिन का आखिरी व चौथा मैच फार्मा-11 और ईपीएफ-11 के बीच शाम 7 बजे खेला जाएगा।कुल मिलाकर टूर्नामेंट का तीसरा दिन हाई-वोल्टेज एक्शन से भरपूर रहने वाला है, जहां हर टीम जीत के लिए अपना पूरा दम लगाएगी।यहां देखें लाइव प्रसारण22 से 29 मार्च तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में शहर की 25 टीमें हिस्सा ले रही हैं। सभी मुकाबले 10-10 ओवर के होंगे, जिससे हर मैच में तेजी और रोमांच बना रहेगा। टूर्नामेंट की खास बात यह है कि दर्शक हर मैच का मजा रियल टाइम में ले सकते हैं। लाइव प्रसारण भास्कर हिंदी की वेबसाइट Bhaskarhindi.com पर किया जा रहा है।बता दें कि टूर्नामेंट को रोमांचक बनाने के लिए इसमें कुछ खास नियम भी रखे गए हैं, जैसे मैच से पहले बोनस रन पाने का मौका और एक ओवर में खुलकर बल्लेबाजी करने की छूट। इसके साथ ही मजेदार पुरस्कार भी खिलाड़ियों को दिए जाएंगे, जो खेल में हल्का-फुल्का मजाक और खुशी का माहौल बनाए रखेंगे।


Source: Dainik Bhaskar March 23, 2026 18:28 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */