Chhattisgarh: कोंडागांव में आयोजित हुआ समृद्ध किसान उत्सव, किसानों से कम लागत में लाभकारी खेती पर की गई चर्चा - News Summed Up

Chhattisgarh: कोंडागांव में आयोजित हुआ समृद्ध किसान उत्सव, किसानों से कम लागत में लाभकारी खेती पर की गई चर्चा


MFOI Samridh Kisan Utsav: देश की लीडिंग एग्रीकल्चर मीडिया हाउस कृषि जागरण और कृषि विज्ञान केन्द्र, कोंडागांव के सयुक्त तत्वाधान में कृषि विज्ञान केन्द्र, कोंडागांव के परिसर में 14 जून, 2024 को एमएफओआई-समृद्ध किसान उत्सव का आयोजन किया गया जिसमें कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी समेत जिले के प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया. ओम प्रकाश कृषि विज्ञान केन्द्र के रुपरेखा के बारे में बताया और संरक्षित खेती के बारे में जानकारी प्रदान की तथा मछली पालन के विभिन्न तरीको के बारे में किसानों को बताया. वही कृषि जागरण के हिंदी हेड- डिजिटल एंड प्रिंट विवेक कुमार राय ने कार्यक्रम के रुपरेखा के बारे में बताया. कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के जिला प्रमुखों ने अपने अपने विभागों में चल रहे योजनाओं के बारे में किसानों को अवगत कराया. कार्यक्रम में कृषि जागरण से अब्दुस समद, रोहित सिंह और जिले के विभिन्न ग्रामों से किसानों की सहभागीता रही.


Source: Dainik Jagran June 14, 2024 19:06 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...