Chhath Puja 2020: भागदौड़ के बाद भी चाहिए फ्रेश लुक, तो फॉलो करें ये ब्यूटी रूटीन - News Summed Up

Chhath Puja 2020: भागदौड़ के बाद भी चाहिए फ्रेश लुक, तो फॉलो करें ये ब्यूटी रूटीन


Chhath Puja 2020: भागदौड़ के बाद भी चाहिए फ्रेश लुक, तो फॉलो करें ये ब्यूटी रूटीनChhath Puja 2020 छठ पूजा एक नहीं बल्कि तीन-चार दिनों तक चलने वाली पर्व है जिसमें बहुत ज्यादा भागदौड़ रहती है। ऐसे में फ्रेश नजर आने के लिए बार-बार मेकअप करने की जगह आप इन चीज़ों की ले सकती हैं मदद।छठ पूजा की रौनक पूरे उत्तर भारत में देखने को मिलती है। जिसकी तैयारियां दिवाली बाद से ही शुरू हो जाती हैं। लेकिन महिलाओं के लिए इसकी तैयारियां सिर्फ पूजा-पाठ और प्रसाद बनाने तक ही सीमित नहीं, उन्हें इस पर्व पर खूबसूरत नजर आने की भी तैयारी करनी पड़ती है। सुबह से लेकर देर शाम तक इसमें भागदौड़ करनी पड़ती है। ऐसे में हर बार टचअप लेना पॉसिबल नहीं। इसलिए बेहतर होगा हम नेचुरल ब्यूटी पर फोकस करें जिससे मेकअप न भी करें तो आपका चेहरा खूबसूरत और फ्रेश नजर आए। इसके लिए यहां दिए गए टिप्स को आज से ही फॉलो करना शुरू करें।पहला दिनसुबह : एक मुलायम तौलिये को गर्म पानी में भिगोकर हलका निचोड लें। फिर चेहरे पर रखकर दबाएं। जब ठंडा महसूस हो तो दोबारा ऐसा करें। यह त्वचा के रोम छिद्र को खोल देगा। अब एक्सफोलिएटर पाउडर लगाएं। गोलाई में हाथ घुमाते हुए मलें। साफ पानी से धोकर थपथपाकर सुखाएं। अब ऊपर से नीचे की दिशा में प्राइमर लगाएं।दोपहर: चीक्स बोन को हलके हाथों से चुटकी दबाएं। लगभग एक मिनट तक ऐसा करने से रक्त संचार बढेगा और गालों पर प्राकृतिक चमक आ जाएगी।शाम: 1/2 पपीते के गूदे को एक बोल में डालकर अच्छी तरह ब्लेंड करें। अब चेहरा ठंडे पानी से धोकर पपीते का पैक लगाएं। 10 मिनट बाद चेहरा धो लें। पपीता त्वचा को नमी प्रदान करेगा और चेहरे पर ग्लो लगाने में मदद करेगा।दूसरा दिनसुबह: चेहरा साफ करने के लिए एक ऑसिलेटिंग ब्रश लें और गोलाई में घुमाते हुए साफ करें। इससे रक्त संचार बढेगा।दोपहर: लंच ब्रेक पर पंद्रह मिनट के लिए आंखों को आराम दें। कुछ देर ठंडे पानी की छींटें मारें। फिर हथेलियों से आंखों को हलका दबाकर बंद करें। आंखें बंद करके चारों ओर घुमाएं। उसके बाद पानी से धोकर थपथपाते हुए पोछ लें।शाम: पानी में डेढ कप एप्सम सॉल्ट डाल कर शॉवर लें। शॉवर लेने से पहले एक कप गर्म पानी में चुटकी भर नमक डालकर जरूर पिएं।तीसरा दिनसुबह: 1 टेबलस्पून दूध में 1 टेबल स्पून पानी मिलाकर चेहरा साफ करें। दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा में चमक लाने में मदद करेगा।दोपहर: एक बोल में 1 टीस्पून शहद और 3 टीस्पून ऑलिव ऑयल मिलाएं। यह एक बेहतरीन हैंड मॉयस्चराइजर भी है। इसे हाथों में अच्छी तरह लगाकर चेहरे पर हलके हाथों से थपथपाएं।शाम: आधा नींबू के रस में 2 टेबलस्पून नमक मिलाकर चेहरे पर लगाएं। गोलाई में हाथ घुमाते हुए लगाएं। फिर हलके गुनगुने पानी से चेहरा धोएं।चौथा दिनसुबह: पैरों पर कुछ देर ठंडा शॉवर लें। अगर ऐसा रोज किया जाए तो बहुत लाभ होगा। सप्ताह में दो-तीन बार ऐसा करने से पैरों की त्वचा प्राकृतिक रूप से स्वस्थ और चमकदार नजर आएगी।दोपहर: जॉलाइन पिंच करें। हलके हाथों से जबड़े के आसपास की त्वचा पर चुटकी काटें। ऐसा कम से कम चार-पांच बार करें। इससे त्वचा का लचीलापन और रक्त संचार बढ़ेगा।शाम: घर पर बना फेस मास्क लगाएं। आधा कप खीरे के रस में एक टेबल स्पून दही मिलाकर त्वचा पर लगाएं। 15 मिनट बाद चेहरा हलके गुनगुने पानी से धो लें।Pic credit- https://www.freepik.com/free-photo/woman-bed_10095896.htm#page=1&query=beautiful%20woman&position=11डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस


Source: Dainik Jagran November 17, 2020 04:18 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */