Chetan Chauhan Death: अनिल कपूर को आई चेतन चौहान की याद, फोटो शेयर कर लिखा ये नोटनई दिल्ली, जेएनएन। पूर्व भारतीय क्रिकेटर चेतन चौहान का 73 साल की उम्र में निधन हो गया है। अपनी बल्लेबाजी के लिए लोकप्रिय रहे चेतन चौहान कोविड-19 पॉजिटिव थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हालांकि, उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और मल्टीपल ऑर्गन फेल होने की वजह से उनकी हालत और बिगड़ गई। उन्होंने रविवार को अंतिम सांस ली। चेतन चौहान के निधन के बाद राजनीतिक जगत से लेकर खेल जगत और मनोरंजन जगत के लोग भी उन्हें याद कर रहे हैं और श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर ने भी चेतन चौहान के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्विटर पर चेतन चौहान के लिए एक नोट लिखा है, जिसमें उन्होंने दुख व्यक्त किया है। एक्टर ने लिखा, 'चेतन चौहान के निधन के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। मैं उन्हें हमेशा लाइव खेलते देखने के लिए याद रखूंगा। मेरी परिवार के प्रति प्रार्थना और संवेदनाएं।' अनिल कपूर ने चेतन चौहान की बैटिंग करते हुए एक तस्वीर भी शेयर की है।Deeply saddened to hear about the passing of Chetan Chauhan. I’ll always remember watching him play live. My heartfelt prayers & condolences to the family. 🙏🏻 pic.twitter.com/bfnYj55t7G — Anil Kapoor (@AnilKapoor) August 16, 2020बता दें कि चेतन चौहान की हालत कोरोना पॉजिटिव होने के बाद से काफी गंभीर थी। 73 वर्षीय चेतन चौहान काफी समय से लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई में भर्ती थे और उनका इलाज चल रहा था। हालांकि, हालत ज्यादा खराब होने के बाद उन्हें शनिवार को ही मेदांता शिफ्ट किया गया था। वहां पर वह लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे। 11 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें संजय गांधी पीजीआई में एडमिट कराया गया था।चेतन चौहान एक पूर्व क्रिकेटर के साथ ही राजनेता भी थे। क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले चेतन चौहान उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री भी रहे। उनके पास सरकार में सैनिक कल्याण, होमगार्ड, पीआरडी और नागरिक सुरक्षा मंत्रालय था। चेतन चौहान भारतीय जनता पार्टी की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभा में नज़र आए। चेतन चौहान भारतीय जनता पार्टी से लोकसभा सांसद भी रह चुके थे।Posted By: Mohit Pareekडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस
Source: Dainik Jagran August 17, 2020 03:22 UTC