Canada: स्कूल में हुई गोलीबारी में दस लोगों की मौत, कई घायल - News Summed Up

Canada: स्कूल में हुई गोलीबारी में दस लोगों की मौत, कई घायल


इंटरनेट डेस्क। कनाडा से एक स्कूल में गोलीबारी की एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर ये है यहां पर जमकर गोलीबारी हुई है। इस गोलीबारी में 10 लोगों की मौत हो गई है। वहीं एक हमलावर के भी मारे जाने की खबर है। वहीं बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं।खबरों के अनुसार, जिस स्कूल में गोलीबारी हुई उसमें छात्रों की संख्या करीब 200 है। हमलावर की पहचान सार्वजनिक नहीं हुई है। रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस ने संबंध में जानकारी दी कि एक संदिग्ध मृत मिला है। पुलिस की ओर से मामले में इस बात की जांच की जा रही है कि क्या दूसरा संदिग्ध भी इसमें शामिल है।पुलिस की ओर से करीब 2,400 आबादी वाले टंबलर रिज कस्बे के निवासियों से घरों के अंदर रहने की ही सलाह दी गई है। पीस रिवर साउथ स्कूल डिस्ट्रिक्ट ने जानकारी दी कि सेकेंडरी स्कूल और टंबलर रिज एलीमेंट्री स्कूल-दोनों में 'लॉकडाउन' की स्थिति है। इनके अंदर किसी को भी आने की अनुमति नहीं दी गई है।PC: navbharattimes.indiatimes


Source: Navbharat Times February 11, 2026 09:32 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */