Hindi NewsLocalChhattisgarhChhattisgarh CRPF Camp Firing Update; One Jawan Dies, Other Injured In JagdalpurAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपCRPF कैंप में फायरिंग: जगदलपुर में एक जवान ने साथी जवानों पर सर्विस राइफल से गोलियां दागीं, एक की मौत, एक की हालत गंभीरजगदलपुर 10 घंटे पहलेकॉपी लिंककेशलूर में CRPF 241वीं बटालियन के सेड़वा कैंप में आपसी विवाद के चलते यह घटना हुई।छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में शुक्रवार सुबह CRPF कैंप में एक जवान ने अपने साथियों पर सर्विस राइफल से फायरिंग कर दी। इसमें एक जवान की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है। उसे जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां से रायपुर रेफर करने की तैयारी चल रही है। बताया जा रहा है कि आपसी विवाद के चलते फायरिंग की गई। पुलिस ने आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया है। मामला केशलूर क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक, शहर सीमा से लगे केशलूर के पास CRPF 241वीं बटालियन का कैंप है। कैंप में शुक्रवार सुबह जवान गिरीश कुमार का अपने साथी जवानों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी ज्यादा बढ़ी कि गिरीश ने अपनी सर्विस राइफल से फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि करीब 20 राउंड गोलियां चलाई गई हैं। गोली लगने से जवान प्रमोद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य जवान संतोष गंभीर रूप से घायल हो गया।कुछ और जवानों के भी घायल होने की खबरफायरिंग में कुछ और जवानों के भी घायल होने की बात सामने आ रही है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस ने आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। विवाद का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। परपा थाना प्रभारी ने बताया कि कैंप के अंदर फायरिंग की घटना हुई है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। अभी इतनी ही जानकारी सामने आ सकी है। CRPF के अफसर भी मौके पर पहुंच गए हैं।
Source: Dainik Bhaskar January 29, 2021 05:55 UTC