भाजपा ने कमलनाथ के इस बयान के लिए पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से माफी की मांग की है. भाजपा ने मंगलवार को कहा कि यह कांग्रेस के दोहरे चरित्र को दर्शाता है. भाजपा नेता और संसदीय कार्य मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि ऐसा लगता है कि कमलनाथ को नियमों की जानकारी नहीं है, जिसमें स्थानीय आबादी को नौकरी में वरीयता की बात है. यहां के मेहनतकश लोगों के योगदान की सभी को सराहना करनी चाहिए. उन्होंने कहा था कि बिहार, उत्तरप्रदेश जैसे राज्यों के लोगों के कारण मध्यप्रदेश में स्थानीय लोगों को नौकरी नहीं मिल पाती है.
Source: NDTV December 18, 2018 12:33 UTC