CBSE Class 12th result declared : इलाहाबाद रीजन में रायबरेली की ऐश्वर्या टॉपर - News Summed Up

CBSE Class 12th result declared : इलाहाबाद रीजन में रायबरेली की ऐश्वर्या टॉपर


प्रयागराज, जेएनएन। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 12वीं की परीक्षा 2019 का परिणाम जारी हो गया है। इलाहाबाद परिक्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय रायबरेली की ऐश्वर्या ने सर्वाधिक 498/500 अंक अर्जित किए हैं। दूसरे स्थान पर लखनऊ पब्लिक स्कूल साउथ सिटी की छात्रा आयुषी उपाध्याय रही हैं, उन्हें परीक्षा में 497/500 अंक मिले हैं। वहीं, तीसरे स्थान पर द आर्यन इंटरनेशनल स्कूल अखरी, वाराणसी की छात्रा पलक मिश्रा रही, उन्हें 496/500 अंक मिले हैं। इस बार इलाहाबाद परिक्षेत्र (रीजन) का ओवरऑल रिजल्ट 75.36 प्रतिशत रहा है।गुरुवार शाम को सीबीएसई के क्षेत्रीय कार्यालय में निदेशक श्वेता अरोड़ा ने बताया कि इंटरमीडिएट के रिजल्ट में रीजन में बालिकाओं का जलवा रहा है। पहले तीन स्थानों पर सिर्फ बालिकाएं ही हैं। वहीं, टॉप फाइव में सात बालिकाएं व तीन बालक हैं। चौथे व पांचवें स्थान पर चार-चार परीक्षार्थियों को समान अंक मिले हैं। इस बार भी बालिकाओं ने बालकों को लंबे फासले से पछाड़ा है। ज्ञात हो कि सीबीएसई के इलाहाबाद रीजन में उत्तर प्रदेश के 59 जिले ही आते हैं, बाकी जिलों की परीक्षा देहरादून रीजन व दिल्ली मुख्यालय से होती है।इंटर इलाहाबाद रीजन के अन्य टॉपरओजस्वी कल्प (495/500) जेबी एकेडमी विष्णुपुरी फैजाबादहिमांशु गौरव सिंह (495/500) एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल जंगल धूसर गोरखपुरविनय कुमार श्रीवास्तव (495/500) डीएवी पब्लिक स्कूल एटीपी अनपरा सोनभद्रप्रियंकुश अधिकारी (495/500) सनबीम स्कूल वरुणा जेल रोड वाराणसीअमित कुमार यादव (493/500) सनबीम स्कूल पीओ दुल्हपुर मुगलसराय चंदौलीसाक्षी मनचंदा (493/500) जेबी एकेडमी विष्णुपुरी फैजाबादप्रियल आडवानी (493/500) देलही पब्लिक स्कूल आजाद नगर मैनावती मार्ग कानपुरनाव्या शुक्ला (493/500) बेनहुर पब्लिक स्कूल पीलीभीतPosted By: Umesh Tiwari


Source: Dainik Jagran May 02, 2019 13:52 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */