CBSE Class 10th Results: आज नहीं आएंगे नतीजे, CBSE ने दी ये नई सूचना - News Summed Up

CBSE Class 10th Results: आज नहीं आएंगे नतीजे, CBSE ने दी ये नई सूचना


CBSE Class 10 Result: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 10वीं कक्षा के परिणाम को लेकर नई जानकारी सामने आई है. सीबीएसई ने उन मीडिया रिपोर्ट्स का खंडन किया है, जिसमें बताया जा रहा था कि रविवार को 10वीं कक्षा (CBSE 10th Results) के परिणाम जारी किए जा सकते हैं. सीबीएसई की पीआरओ रमा शर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया पर अपुष्ट फेक न्यूज फैलाई जा रही हैं कि सीबीएसई 10वीं कक्षा का परिणाम रविवार को जारी किया जाएगा. सभी प्रिंसिपल, छात्र, परिजन और लोगों को जानकारी दी जाती है कि सीबीएसई 10वीं कक्षा (CBSE) का परिणाम आज जारी नहीं किया जाएगा.' इसके साथ ही उन अफवाहों पर विराम लग गया, जिनमें 10वीं कक्षा के परिणाम को लेकर अपुष्ट जानकारी दी जा रही थीं.


Source: NDTV May 05, 2019 03:45 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */