CBSE Class 10th Result 2019 : सीबीएसई की दसवीं की परीक्षा के टॉपर्स में यूपी के आठ विद्यार्थीलखनऊ, जेएनएन। सेंट्रल बोर्ड फॉर सेकेंडरी एजूकेशन (सीबीएसई) ने आज कक्षा दस के परिणाम की घोषणा की। कक्षा दस के शीर्ष 13 में आठ छात्र-छात्राएं उत्तर प्रदेश के हैं। इनको 500 में से 499 अंक मिले हैं। इस वर्ष कुल परिणाम 91.10 प्रतिशत है जो पिछली बार से 4.40 प्रतिशत अधिक है। पिछले वर्ष यानी 2018 में परिणाम 86.70 प्रतिशत था।10वीं का रिजल्ट सोमवार दोपहर करीब सवा दोे बजे ही घोषित कर दिया गया। छात्र और छात्राएं अपना रिजल्ट cbse की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in और cbse.nic.in पर देख सकते हैं। इस बार नतीजों में छात्राओं का दबदबा रहा है। साल 2019 के रिजल्ट में 92.45% छात्राओं ने सफलता हासिल की है। वहीं, छात्राओं का पास फीसदी 90.14% रहा है।पिछले साल छात्राओं का पास फीसदी 88.67 और छात्रों को 85.32% रहा था। सीबीएसई ने कक्षा दस का परिणाम आज अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। इस बार कक्षा दस की परीक्षा में 17,74299 बच्चों ने पंजीकरण कराया था। जिनमें से 17,61,078 ने परीक्षा दी थी। इनमें 16,04428 बच्चे पास हुए हैं। 2018 में करीब 27 लाख स्टूडेंट्स 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे। बीते वर्ष छात्रों का कुल पास परसेंट 86.07 प्रतिशत था। इस वर्ष बीते गुरुवार को जारी कक्षा 12वीं के परिणाम में 83 प्रतिशत छात्र पास हुए थे।प्रयागराज जोन का परिणाम 92.55 प्रतिशत के साथ दस में पांचवें स्थान पर रहा। त्रिवेंद्रम जोन का परिणाम 99.85 प्रतिशत रहा। उत्तर प्रदेश के नोएडा का सिद्धांत पेंगोरिया, नोएडा के दिव्यांश वाधवा, जौनपुर के योगेश कुमार गुप्ता, गाजियाबाद के अंकुर मिश्रा, मेरठ के वत्सल वाष्र्णेय, गाजियाबाद के ईश मदान, गाजियाबाद के अपूर्वा जैन व नोएडा की शिवानी लाट संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं। इन सभी को 500 में 499 अंक मिले हैं।सीबीएसई दसवीं के परीक्षा परिणाम में देश के 13 टॉपरों में मेरठ के दीवान पब्लिक स्कूल वेस्ट एंड रोड के छात्र वत्सल वार्ष्णेय भी शामिल हैं। वत्सल वार्ष्णेय को 500 में से 499 अंक मिले हैं। वहीं देश में दूसरा स्थान पाने वाले 25 छात्रों में बिजनौर के प्रियंका मार्डन स्कूल के तारुष राजावत भी शामिल हैं। तारुष ने 500 में से 498 अंक प्राप्त किए हैं। देश में तीसरा स्थान पाने वाले 59 छात्रों में से मेरठ के दीवान पब्लिक स्कूल वेस्ट एंड रोड के शुभ अग्रवाल व केएल इंटरनेशल स्कूल के दीपांशु बिसारिया भी शामिल हैं। दोनों को 500 में से 497 अंक मिले।सीएम ने दी सफल विद्यार्थियों को बधाईसीबीएसई हाईस्कूल की परीक्षा में सफल हुए विद्यार्थियों को सीएम योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि 500 अंकों में से 499 अंक पाकर पहले स्थान पर रहे 13 मेधावियों में से आठ उत्तर प्रदेश का होना गौरव की बात है। उन्होंने इस सफलता के लिए इन मेधावियों के माता-पिता और गुरुजन को भी बधाई दी।इंजीनियर बनना चाहते हैं वत्सलमेरठ में दीवान पब्लिक स्कूल के वत्सल 499 अंक के साथ नेशनल टॉपर रहे हैं।10 से 12 घण्टे रोज पढ़ने वाले वत्सल आगे इंजीनियर बनना चाहते हैं। वत्सल के पिता अनुपम और माँ तरंग मुज्जफरनगर मेडिकल कालेज में डॉक्टर हैं।सोशल मीडिया से दूर रहने वाले वत्सल को पढ़ाई के अलावा बैडमिंटन खेलने का शौक है। नियमित पढ़ाई और कठिन परिश्रम से सफलता हासिल की। वत्सल को अपने नेशनल टॉपर बनने को लेकर विश्वास नहीं हो रहा था। बार बार लिस्ट देखने के बाद विश्वास हुआ।डॉक्टर बनना चाहते हैं टॉपर जौनपुर के योगेश कुमार गुप्ताजौनपुर नगर के सिटी स्टेशन के समीप गुप्ता टिम्बर मार्ट के निवासी सेंटपैट्रिक स्कूल के योगेश कुमार गुप्ता ने सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल की टॉपर लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराकर जिले का गौरव बढ़ाया है। वे प्रतिदिन 5 घण्टे पढ़ाई के साथ ही कोचिंग करते थे।अपनी सफलता का श्रेय पिता रविन्द्र गुप्ता और माता अनीता गुप्ता को देते हैं। इनका मानना है कि पढ़ाई में हार्डवर्क जरूरी है, शॉर्टकट का कोई तरीका नहीं है। उनकी इच्छा डॉक्टर बनने की है। योगेश की सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है।सीबीएसई ने फिर चौंकाया12वीं की तरह ही 10वीं के रिजल्ट भी जल्दी व अचानक जारी कर सीबीएसई ने सभी को चौंका दिया।10 वीं की परीक्षा 29 मार्च को खत्म हुई थी। मात्र 38 दिन में नतीजे आ गए।2018 में 55 दिन बाद नतीजे आए थे।ऐसे चेक करें अपना रिजल्टस्टेप 1- सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in या cbseresults.nic.in पर जाएंस्टेप 2- वेबसाइट पर दिए गए Result लिंक पर क्लिक करेंस्टेप 3- अपना रोल नंबर दर्ज कर सबमिट करेंस्टेप 4- रिजल्ट स्क्रीन पर दिखने लगेगा।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Dharmendra Pandey
Source: Dainik Jagran May 06, 2019 10:07 UTC