खास बातें कांग्रेसी नेता ने अलग अंदाज में किया CAA का विरोध पुरखों की कब्र पर जाकर मांगे नागरिकता के सबूत कांग्रेसी नेता हसीब अहमद ने कही यह बातदेशभर में नागरिकता कानून (Citizenship Amendment Act) का जबरदस्त विरोध हो रहा है. दिल्ली ही नहीं बल्कि कई राज्यों में विपक्षी दल संशोधित नागरिकता कानून (CAA) को वापस लेने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (Prayagraj) में एक कांग्रेसी नेता ने CAA के विरोध का नया तरीका ढूंढ निकाला. वह कब्र के पास रोते हुए पुरखों से अपने भारतीय होने के सबूत से जुड़े दस्तावेज देने की मांग करने लगे. प्रदर्शनकारी महिलाओं की मांग है कि जब तक केंद्र सरकार इस कानून को वापस नहीं लेती, तब तक वह धरनास्थल से नहीं हटेंगी.
Source: NDTV January 24, 2020 03:42 UTC