Business News: महिंद्रा एंड महिंद्रा की अप्रैल बिक्री नौ प्रतिशत घटी - mahindra & mahindra's april sales down 9 percent - News Summed Up

Business News: महिंद्रा एंड महिंद्रा की अप्रैल बिक्री नौ प्रतिशत घटी - mahindra & mahindra's april sales down 9 percent


मुंबई, दो मई (भाषा) वाहन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा की कुल बिक्री अप्रैल माह में नौ प्रतिशत घटकर 43,721 वाहन रही। इससे पिछले साल इसी महीने में कंपनी ने 48,097 वाहन बेचे थे। घरेलू बाजार में कंपनी की बिक्री आठ प्रतिशत घटकर 41,603 वाहन रही जो अप्रैल, 2018 में 45,217 इकाई थी। माह के दौरान कंपनी का निर्यात 26 प्रतिशत घटकर 2,118 वाहन रहा जो एक साल पहले समान महीने में 2,880 वाहन था। कंपनी की यात्री वाहनों की बिक्री नौ प्रतिशत घटकर 19,966 इकाई रही जो पिछले साल के समान महीने में 21,927 इकाई थी। इसी तरह कंपनी की वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री भी नौ प्रतिशत घटकर 17,321 इकाई रही जो एक साल पहले समान महीने में 18,963 इकाई थी। समीक्षाधीन महीने में कंपनी की तिपहिया वाहन बिक्री 4,316 इकाई रही जो अप्रैल 2018 में 4,327 इकाई थी।


Source: Navbharat Times May 02, 2019 07:52 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */