आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। बुधदेव 3 फरवरी की रात 09 बजकर 42 मिनट पर कुंभ राशि की यात्रा शुरू कर रहे हैं, जो 11 अप्रैल 2026 की देर रात 01 बजकर 16 मिनट तक जारी रहेगी। इस गोचर से राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही कई बातों का ध्यान रखना होगा। बिजनेस पार्टनरशिप हो या पर्सनल रिश्ते से जुड़ी समस्या दूर होगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि बुध गोचर (Mercury transit in Aquarius) का समय सिंह से वृश्चिक राशि के लिए कैसा रहेगा।सिंहबुधदेव आपके सातवें भाव (साझेदारी और विवाह का क्षेत्र) में गोचर कर रहे हैं। बिजनेस पार्टनरशिप हो या पर्सनल रिश्ता, बातचीत ही हर समस्या का समाधान बनेगी। बुधदेव की आपके पहले भाव (लग्न और स्वभाव का क्षेत्र) पर दृष्टि आपके व्यक्तित्त्व को और निखारेगी, पर ध्यान रहे कि आप दूसरों पर हावी होने की कोशिश न करें।उपाय: दूसरों की राय को भी अहमियत दें। बातचीत में विनम्र रहें।कन्या बुधदेव आपके छठे भाव (नौकरी और चुनौतियों का क्षेत्र) को सक्रिय करेंगे। ऑफिस की मुश्किल से मुश्किल प्रॉब्लम को आप अपनी लॉजिकल सोच से हल कर लेंगे। बुधदेव की बारहवें भाव (खर्च और दूर के संबंधों का क्षेत्र) पर दृष्टि होने से आपकी दिमागी सक्रियता बढ़ेगी। यह समय किसी बड़ी भविष्य की योजना पर पर्दे के पीछे से काम करने का है।उपाय: अपना डेली रूटीन सही रखें। तनाव से बचने के लिए योग अपनाएं।तुलातुला राशि वालों के लिए बुधदेव पांचवें भाव (क्रिएटिविटी और शिक्षा का क्षेत्र) में आ रहे हैं। स्टूडेंट्स और आर्टिस्ट्स के लिए यह गोल्डन पीरियड है। आपकी बुद्धि काफी तेज रहेगी। बुधदेव की ग्यारहवें भाव (लाभ का क्षेत्र) पर दृष्टि होने से आपको अपने दोस्तों और नेटवर्क के जरिए अच्छी इनकम के मौके मिल सकते हैं।उपाय: अपनी क्रिएटिविटी को किसी अच्छे काम में लगाएं। पढ़ाई में मन भटकने न दें।
Source: Dainik Jagran February 01, 2026 18:33 UTC