Budget 2026 Share Market BSE NSE Nifty Sensex Update: Banking Auto Share Pric - News Summed Up

Budget 2026 Share Market BSE NSE Nifty Sensex Update: Banking Auto Share Pric


Hindi NewsBusinessBudgetStock Market LIVE | Budget 2026 Share Market BSE NSE Nifty Sensex Update: Banking Auto Share PricLIVE बजट के बाद सेंसेक्स 1546 अंक गिरकर 80,722 पर बंद: निफ्टी भी 495 अंक टूटा; वजह- फ्यूचर्स और ऑप्शंस पर सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स बढ़ायानई दिल्ली 2 मिनट पहलेकॉपी लिंकबजट के बाद आज यानी 1 फरवरी (रविवार) को शेयर बाजार गिरकर बंद हुआ। सेंसेक्स 1546 अंक यानी करीब 2% गिरकर 80,722 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 495 अंक टूटा, ये 24,825 के स्तर पर बंद हुआ।सरकार ने फ्यूचर्स पर लगने वाले सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) को 0.02% से बढ़ाकर 0.05% किया। ऑप्शंस प्रीमियम और एक्सरसाइज पर भी STT को बढ़ाकर 0.15% किया। इस वजह से बाजार में यह गिरावट आई।वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण के बाद सेंसेक्स 1,800 अंक और 550 अंक तक गिर गया था। वहीं सुबह 9:15 बजे सेंसेक्स 100 अंक की गिरावट के साथ 82,156 के स्तर पर खुला था। निफ्टी भी करीब 50 अंक की गिरावट के साथ 25,275 के स्तर पर ओपन हुआ था।सरकारी बैंक सेक्टर में सबसे ज्यादा 6% की गिरावटसेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 में गिरावट और सिर्फ 3 में तेजी रही। BEL, SBI और अडाणी पोर्ट्स के शेयर में 6% तक की गिरावट रही। सरकारी बैंक सेक्टर में सबसे ज्यादा 6% तक की गिरावट देखने को मिली। मेटल, मीडिया, FMCG, मीडिया, फार्मा, फाइनेंशियल सर्विसेज और रियल्टी सेक्टर में भी गिरावट रही।.


Source: Dainik Bhaskar February 01, 2026 07:36 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */