Brain Health: दिमाग बंद कर देगा काम करना अगर नहीं बदली रोज की ये 5 आदतें, न करें इन्हें इग्नोर - News Summed Up

Brain Health: दिमाग बंद कर देगा काम करना अगर नहीं बदली रोज की ये 5 आदतें, न करें इन्हें इग्नोर


​शुगर का अधिक सेवन हम जो भी खाते हैं उसका सीधा असर मस्तिष्क पर भी पड़ता है। ऐसे में अगर आप अपनी खाद्य सामग्री में शुगर का सेवन अधिक मात्रा में करते हैं, तो यह शरीर में पोषक तत्वों और प्रोटीन के अवशोषण को बाधित करता है। जिसकी वजह से मस्तिष्क की कार्यक्षमता भी बहुत हद तक प्रभावित करती है। यही नहीं अगर लंबे समय तक शुगर का सेवन अधिक मात्रा में किया जाए तो यह कुपोषण का कारण तो बनती ही है। साथ ही मस्तिष्क के विकास को भी धीमा कर देता है।​ब्रेकफास्ट स्किप करना ब्रेकफास्ट को दिन का सबसे जरूर मील माना जाता है। यह हमें दिन भर ऊर्जावान रहने में मदद करता है। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि इस बीच हमने लगभग 8 घंटे से कुछ भी नहीं खाया होता। ऐसे में सुबह के समय हमारे शरीर को शुगर और अन्य पोषक तत्वों की बहुत ज्यादा जरूरत होती है। इस स्थिति में अगर आप लगभग रोज अपना ब्रेकफास्ट स्किप करते हैं तो ऐसा करना बंद कर दें। क्योंकि यह आगे चलकर आपके मस्तिष्क के डिजनरेशन की वजह बन सकता है।


Source: Navbharat Times August 10, 2021 08:51 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */