Bomb Squad & Dog Squad On Site - News Summed Up

Bomb Squad & Dog Squad On Site


लुधियाना में स्कूलों-ट्रेनों को उड़ाने की धमकी:मुनीश वशिष्ट, लुधियाना 11 घंटे पहलेDAV पब्लिक स्कूल लुधियाना, जहां बच्चों लेने पहुंचे परिजन। बस से उतरते हुए बच्चे। पुलिस जांच करती हुई।लुधियाना में आज (10 मार्च को) सुबह तीन स्कूलों और ट्रेनों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। स्कूलों को भेजे गए ईमेल में लिखा गया कि स्कूलों में 1:11 PM बजे और ट्रेनों में 3:11PM बजे ब्लास्ट होगा। हालांकि ईमेल में लिखे टाइम पर ऐसी कोई घट. ईमेल में सीएम भगवंत मान का भी जिक्र किया गया है और लिखा कि झूठे पुलिस मुठभेड़ों का जवाब जल्द दिया जाएगा। हालांकि इस ईमेल की दैनिक भास्कर पुष्टि नहीं करता है। धमकी के बाद स्कूल प्रशासन और स्टाफ में दहशत फैल गई।सूचना मिलते ही लुधियाना पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड टीम मौके पर पहुंच गई। एहतियात के तौर पर स्कूल परिसरों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया और पुलिस पूरे इलाके की बारीकी से जांच कर रही है।धमकी के बाद DAV स्कूल और KVM स्कूल में छुट्टी कर दी गई। वहीं ग्रीनलैंड स्कूल और गुरु नानक पब्लिक स्कूल में भी जांच की गई। इसके अलावा रेलवे स्टेशन पर भी सर्च ऑपरेशन चलाया गया है।धमकी मिलने के बाद की PHOTOS…DAV स्कूल में बम निरोधक दस्ता टीम जांच करने पहुंची।स्कूल के बाद पुलिस तैनात, सर्च ऑपरेशन चलाया।स्कूल को धमकी मिले के बाद तुरंत पुलिस पहुंची।लुधियाना रेलवे स्टेशन पर जांच करती हुई पुलिस टीम।जानिए ईमेल में क्या लिखा-पंजाब अब खालिस्तान है प्रवासी (बाहर से आए लोग) अपने बच्चों को बचाओ!!! बम धमाके स्कूलों में @1:11 बजे ट्रेनों में. @3:11 बजे शुरू होंगेप्रवासी 13 अप्रैल तक पंजाब छोड़ दें - क्या 15 जून 1991 का बद्दोवाल ट्रेन कांड याद नहीं है? - इस बार कोई भी प्रवासी नहीं बचेगा।ईमेल की कॉपी सामने आई।मोहाली- जालंधर-अमृतसर में भी मिली थी धमकीहालांकि स्कूलों को धमकी का यह पहला मामला नहीं हैं। इससे पहले भी कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। 10 फरवरी को मोहाली के 16 स्कूल को धमकी मिली थी। सुबह करीब साढ़े 7 बजे भेजी मेल में कहा गया था कि इनमें दोपहर 1.11 बजे बम ब्लास्ट होगा। इस मेल में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी मानव बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इसके बाद पुलिस ने बारीकी से जांच की, लेकिन कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिला थी।जालंधर में भी 2 मार्च को 2 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरी मेल मिली थी। शहर के बीच और पंजाब आर्म्ड पुलिस कैंपस में बने पुलिस DAV और रामामंडी की APJ स्कूल ब्रांच को धमकी भरी मेल आई थी। हालांकि पुलिस को जांच के कुछ नहीं मिला था।वहीं दो महीने पहले अमृतसर में भी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। गांव मेहरबानपुरा स्थित सरकारी स्कूल की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर भेजी गई थी। जिसमें राष्ट्रगान के गायन को रोकने की भी मांग की गई। हलांकि जब बम निरोधक दस्ते और साइबर सेल ने जांच की तो कुछ नहीं मिला था।पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…


Source: Dainik Bhaskar March 10, 2026 12:14 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */