करीब 4000 करोड़ रुपये का होगा निवेश केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बोड़ाकी में बनने वाले मल्टी मोडल लाॅजिस्टिक हब (MMTH) के जिस प्रस्ताव को हरी झंडी दी है, उसमें 3,883.80 करोड़ रुपये का निवेश होगा। बोड़ाकी मल्टी मोडल लाॅजिस्टिक हब को एक विश्व स्तरीय सुविधा के रूप में विकसित किया जाएगा। जहां पर्याप्त भंडारण की भी सुविधा होगी। वहां कोल्ड चेन भी तैयार होगा ताकि आसपास प्रोसेस्ड फूड से जुड़ी इकाइयां भी लग सके।एक ही जगह मिलेगी परिवहन की सभी सुविधा बोड़ाकी मल्टी मोडल लाॅजिस्टिक हब डेडिकेटेड फ्रेट कोरिडोर (DFC) से तो जुडेगा ही, उसे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से भी जोड़ा जाएगा। वहां माल ढुलाई कंपनियों और ग्राहकों को एक ही जगह सभी सुविधाओं की पेशकश की जाएगी। इस केन्द्र पर न सिर्फ मानक कंटेनर रखरखाव सुविधाएं उपलब्ध होंगी, बल्कि परिचालन की बेहतर दक्षता के साथ ‘लॉजिस्टिक’ लागत में कमी लाने के लिए विभिन्न मूल्य वर्धित सेवाएं भी उपलब्ध होंगी।आईएसबीटी और मेट्रो रेल भी बताया गया है कि यह परियोजना निर्बाध रूप से यात्रियों की रेल, सड़क मार्ग के जरिये सुगम पहुंच के साथ एक परिवहन केंद्र के रूप में काम करेगी। इसमें अंतर राज्यीय बस टर्मिनल (ISBT), स्थानीय बस टर्मिनल (LBT), मेट्रो, वाणिज्यिक, खुदरा और होटल तथा खुले हरियाली युक्त स्थलों के लिए स्थान उपलब्ध होगा। सरकार का कहना है कि यह परियोजना उत्तर प्रदेश में भविष्य में होने वाले विकास, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के उप क्षेत्रों में बढ़ती आबादी की जरूरतों के लिये वैश्विक स्तर की परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। इससे दिल्ली में भीड़भाड़ कम होगी।लाखों लोगों को रोजगार बोड़ाकी में आने वाली इन परियोजनाओं में वर्श 2040 तक करीब एक लाख लोंगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होने का अनुमान है। इसके अलावा हवाई अड़डा (Airport) तथा कुछ अन्य परियोजनाओं (Other Projects) को जोड़ दें तो सबमें लाखों रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। इससे बोड़ाकी के आसपास के इलाकों का विकास तो होगा ही, रियल एस्अेट सेक्टर को भी फायदा पहुंचेगा। वहां world class इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होगा।
Source: Navbharat Times December 31, 2020 06:33 UTC