Bikeathon: बाइकथॉन के लिए आपने रजिस्ट्रेशन कराया क्या? - News Summed Up

Bikeathon: बाइकथॉन के लिए आपने रजिस्ट्रेशन कराया क्या?


गोरखपुर (ब्यूरो).इसमें शहरवासियों के लिए न सिर्फ फन और मस्ती का खजाना होगा, बल्कि साइक्लिंग के फायदे के साथ ही सुबह की ताजी आबो-हवा उन्हें फिटनेस का भरपूर डोज देगी। इतना ही नहीं फन और मस्ती के साथ ही लोगों के लिए प्राइजेज की भी बरसात होगी, वहीं एनवायर्नमेंट को पॉल्युशन फ्री बनाने के लिए साइक्लिस्ट एक शहरवासियों को एक बेहतर मैसेज देंगे। अगर आप भी इस इवेंट का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो फिर देर किस बात की है, आज ही रजिस्ट्रेशन कराकर इस इवेंट का हिस्सा बने। सिविल लाइंस स्थित दैनिक जागरण आई नेक्स्ट ऑफिस के साथ शहर में बने काउंटर्स पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इस मेगा इवेंट के लिए दैनिक जागरण आई नेक्स्ट ऑफिस के साथ ही 10 रजिस्ट्रेशन काउंटर बनाए गए हैं, जहां जाकर पार्टिसिपेंट्स फॉर्म हासिल कर सकते हैं। 25 सितंबर को सिटी के रिनाउंड एरियाज से आई नेक्स्ट का यह कारवां फर्राटा भरेगा। तो फिर देर किस बात की है, आज ही दैनिक जागरण आई नेक्स्ट ऑफिस के साथ ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और रजिस्ट्रेशन काउंटर पर अवेलबल फॉर्म के जरिए इस इवेंट का हिस्सा बने।मस्ती और अनलिमिटेड धमालफन, फिटनेस और अनलिमिटेड मस्ती के लिए कंडक्ट होने वाले इस इवेंट में फन और मस्ती के साथ ही एंटरटेनमेंट का भरपूर डोज होगा, वहीं लोगों के पास अटै्रक्टिव प्राइज जीतने का मौका भी। साथ ही एनवायर्नमेंट को पॉल्युशन फ्री बनाने की मुहिम में गोरखपुर के यह साइक्लिस्ट दैनिक जागरण आई नेक्स्ट का साथ भी निभाएंगे। 25 सितंबर को होने वाला इस इवेंट की शुरुआत रीजनल स्पोट्र्स स्टेडियम से ही होगी, रैली के बाद वहीं पर बाकी प्रोग्राम भी ऑर्गनाइज किए जाएंगे। साथ ही पार्टिसिपेंट्स के लिए स्टेडियम में ही रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था है।मिलेगी अट्रैक्टिव बाइकॉथन किटदैनिक जागरण आई नेक्स्ट के इस मेगा इवेंट में हिस्सा लेने वाले सभी पार्टिसिपेंट्स को अट्रैक्टिव बाइकॉथन किट प्रोवाइड की जाएगी। जिसमें अट्रैक्टिव टीशर्ट और कैप शामिल है। इसके लिए सिर्फ रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के बाद उस पर दिए गए किट कूपन को लेकर रजिस्ट्रेशन प्वाइंट या आई नेक्स्ट ऑफिस में संपर्क करना होगा। वहीं पार्टिसिपेंट्स के लिए फॉर्म में लकी ड्रॉ कूपन भी है, जिसके जरिए उन्हें अट्रैक्टिव प्राइजेज जीतने का भी मौका मिलेगा।इवेंट डेट - 25 सितंबरवेन्यू - रीजनल स्पोट्र्स स्टेडियम, गोरखपुरफॉर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन - www.inextlive.com/bikeathonदैनिक जागरण आईनेक्स्ट का मेगा इवेंट हर मायने में बेहतर होता है। कोविड के बाद पहली बार लोगों को इतने बड़े इवेंट में पार्टिसिपेशन का मौका मिल रहा है। भरपूर मस्ती के लिए हमने तैयारी कर ली है। यूथ के फेवरेट न्यूज पेपर की ओर से यूथ का फेवरेट इवेंट भी ऑर्गनाइज हो रहा है। अब इवेंट का इंतजार है।- आदित्य प्रताप सिंह 'आगूÓ, ज्वाइंट सेक्रेटरी, इंडियन रेसलिंग एसोसिएशन


Source: Dainik Jagran September 23, 2022 06:46 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */