Bihar/Jharkhand Breaking News Live: बेगूसराय में फर्जी महिला सब इंस्पेक्टर ठगी के आरोप में गिरफ्तार - News Summed Up

Bihar/Jharkhand Breaking News Live: बेगूसराय में फर्जी महिला सब इंस्पेक्टर ठगी के आरोप में गिरफ्तार


बिहार के गोपालगंज जिले में निर्माणाधीन एक छोटे पुल का हिस्सा ढह गया जिसके बाद जिलाधिकारी ने संबंधित अभियंताओं के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि 28 फरवरी शाम सिद्धवलिया प्रखंड में हुई इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है जहां राज्य सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा घोघरी नदी पर पुल का निर्माण कराया जा रहा था। गोपालगंज के जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने सोमवार को घटनास्थल का निरीक्षण किया और ग्रामीण कार्य विभाग के संबंधित सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता के विरुद्ध सेवा समाप्ति सहित कड़ी विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए। एक अधिकारी ने बताया कि पुल का निर्माण 2.87 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा था।जिलाधिकारी ने पुल निर्माण करा रहे ठेकेदार को काली सूची में डालने का भी आदेश दिया है।


Source: NDTV March 02, 2026 11:56 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */