Bihar Weather Today: पटना समेत 15 जिलों में तापमान गिरा, कई जगहों पर बारिश के बिजली कड़कने के आसार - News Summed Up

Bihar Weather Today: पटना समेत 15 जिलों में तापमान गिरा, कई जगहों पर बारिश के बिजली कड़कने के आसार


जागरण संवाददाता, पटना। राज्य के ज्यादातर भागों का मौसम गर्म होने के साथ पछुआ के कारण शुष्क बना रहेगा। हवा की गति 30-35 किमी प्रतिघंटा रहने के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, तीन दिनों के बाद अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट के आसार है।कुछ स्थानों पर गरज के आसार अगले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क बने होने के साथ कुछ स्थानों पर गरज के आसार हैं। 20 मार्च से 22 मार्च के दौरान उत्तर और दक्षिण पूर्व भागों के कुछ स्थानों पर गरज के साथ बूंदाबांदी को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को पटना सहित 15 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।


Source: Dainik Jagran March 19, 2026 09:09 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */