Bihar Weather: बिहार में फिर पलटा मौसम, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू, गयाजी में रेड अलर्ट - News Summed Up

Bihar Weather: बिहार में फिर पलटा मौसम, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू, गयाजी में रेड अलर्ट


Bihar Weather Today: बिहार में मौसम एक बार फिर मौसम बिगड़ गया है। गयाजी, औरंगाबाद समेत आसपास के इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने गयाजी में शुक्रवार को रेड अलर्ट जारी किया है। नवादा और जहानाबाद में भी ऑरेंज अलर्ट है।Bihar Weather Today: बिहार में एक बार फिर मौसम पलट गया है। दक्षिण बिहार में शुक्रवार दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। गयाजी जिले के आमस में बूंदाबांदी होने की सूचना है। मौसम विभाग ने 3 अप्रैल की शाम में दक्षिण बिहार के जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। गयाजी जिले में रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, अन्य जगहों पर ऑरेंज अलर्ट है।नवादा समेत आसपास के क्षेत्र में दोपहर के समय बादल छा गए, जिससे मौसम सुहाना हो गया। लोगों को तीखी धूप से राहत मिली है। वहीं, औरंगाबाद में भी शुक्रवार को मौसम बिगड़ गया। जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई है। तेज हवाएं भी चल रही हैं। गयाजी जिले के कुछ क्षेत्र में भी बूंदाबांद हुई है।पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को तात्कालिक अलर्ट जारी करते हुए दक्षिण बिहार के जिलों में मौसम खराब रहने के आसार जताए। गयाजी जिले में रेड अलर्ट जारी किया गया। वहीं, नवादा एवं औरंगाबाद में ऑरेंज, तो जहानाबाद में येलो अलर्ट है।इन जिलों में देर शाम तक मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश का पूर्वानुमान है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने की आशंका है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।वहीं, मौसम खराब रहने पर कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा रहेगा। लोगों को इस स्थिति में सुरक्षित स्थानों की शरण लेने की हिदायत दी गई है।औरंगाबाद में आंधी-बारिश से खेतों में नुकसान औरंगाबाद जिले के अंबा में शुक्रवार दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली। आसमान में घने बादल छा गए और तेज हवा चलने लगी। कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। अचानक बदलाव से जनजीवन कुछ समय के लिए प्रभावित भी हुआ। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अनूप चौबे के अनुसार, जिले में अगले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। दिन में तेज गर्मी और शाम के समय आंधी या हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।जिले के मदनपुर क्षेत्र में भी शुक्रवार को अचानक आई आंधी और बारिश से किसानों को भारी क्षति हुई है। गेहूं, चना, मसूर और सरसों सहित रबी की विभिन्न फसलें प्रभावित हुई हैं। किसान इन दिनों गेहूं की कटाई में लगे थे, तभी खराब मौसम के कारण फसलें खेतों में ही बर्बाद हो गईं।फसलों को बचाएं किसान खराब मौसम को देखते हुए किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। चना, मसूर और सरसों की कटाई के बाद थ्रेसिंग कर अनाज को सुरक्षित स्थान पर भंडारित करने को कहा गया है, जबकि गेहूं की कटाई के बाद फसल को बंडल बनाकर सुरक्षित रखने की हिदायत दी गई है, ताकि तेज आंधी में नुकसान से बचा जा सके।5 अप्रैल से पूरे बिहार में आंधी-बारिश की संभावना वहीं, मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आगामी दो-तीन दिनों में राज्य भर में आंधी और बारिश का दौर चलेगा। इसका असर 9 अप्रैल तक रहेगा। रविवार और सोमवार को दक्षिण बिहार के जिलों में अधिकतर जगहों पर गरज-चमक के साथ बरसात होगी। वहीं 7 एवं 8 अप्रैल को उत्तर बिहार के जिलों में भी इसका असर देखने को मिलेगा।


Source: NDTV April 03, 2026 15:03 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */