Bihar Politics: पूर्व DY CM सुशील कुमार मोदी और संजय झा को बिहार सरकार में मिली नई जिम्मेदारीBihar Politics जीतन राम मांझी को सीएम बनाने के बाद नीतीश कुमार भी बने थे इस समिति के अध्यक्ष। अब सुशील कुमार मोदी को मिली जिम्मेदारी। पूर्व जल संसाधन मंत्री संजय झा को भी विधान भवन में ठिकाना मिल गया है।पटना, राज्य ब्यूरो । Bihar Politics: पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी के बिहार की नई एनडीए सरकार में शामिल नहीं होने के बाद से माना जा रहा था कि उन्हें संगठन और सरकार में भी कोई अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। सीएम नीतीश कुमार ने शपथ ग्रहण समारोह के बाद कहा भी था कि मैं सुशील जी को मिस करुंगा। अब सरकार ने भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के साथ ही पूर्व जल संसाधन मंत्री संजय झा को विधान भवन में ठिकाना मुहैया करा दिया है।अहम है दोनों समितियांविधान परिषद के दोनों वरिष्ठ सदस्यों को अलग अलग समितियों का अध्यक्ष बनाया गया है। पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी को आचार समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं पूर्व मंत्री संजय झा को याचिका समिति की जिम्मेदारी दी गई है। विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। दोनों समितियां विधान परिषद की स्थाई है और महत्वपूर्ण समितियां है।विधान सभा सत्र के दौरान विधानमंडल के किसी सदस्य या अधिकारियों के खिलाफ भी काम में किसी प्रकार की लापरवाही या व्यवहार की शिकायत पर आचार समिति के अध्यक्ष पर कार्रवाई की जिम्मेदारी होती है।पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी बिहार विधान परिषद की आचार समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने सभापति अवधेश नारायण सिंह से मुलाकात की।नीतीश भी बनाए गए थे अध्यक्षबता दें कि जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद आचार समिति के अध्यक्ष नीतीश कुमार बनाए गए थे। इससे पहले आचार समिति के अध्यक्ष पूर्व शिक्षा मंत्री पीके शाही और विधान परिषद के पूर्व वरिष्ठ सदस्य रामबचन राय रह चुके हैं। अवधेश नारायण सिंह के इस पहल से दोनों वरिष्ठ नेताओं को विधान भवन में अस्थाई रूप से बैठने का ठिकाना मिल गया है।यह भी पढ़ें: Bihar Politics: विधानसभा चुनाव के बाद चौतरफा मुसीबत में चिराग, NDA में नहीं मिल रहा भाव तो परिवार भी उठा रहा सवालयह भी पढ़ें: Govt Jobs Vacancy in Bihar: बिहार में बड़े पैमाने पर सरकारी नौकरी में नियुक्तियों की तैयारी, कई विभागों में चल रही प्रक्रियायह भी पढ़ें :Bihar Politics: बिहार के शिक्षा मंत्री को राष्ट्र गान तक नहीं आता; कांग्रेस ने वीडियों किया ट्वीट, और आक्रामक हुआ विपक्षडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस
Source: Dainik Jagran November 19, 2020 04:03 UTC