Bihar News: नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार रखेंगे राजनीति में कदम, युवाओं की पुरानी इच्छा होगी पूरी - News Summed Up

Bihar News: नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार रखेंगे राजनीति में कदम, युवाओं की पुरानी इच्छा होगी पूरी


डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के राजनीतिक गलियारों में होली से पहले ही हलचल तेज हो गई है। राज्यसभा चुनाव के बीच नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की एंट्री की चर्चाएं चल रही हैं। बिहार के मंत्री और जेडीयू नेता श्रवण कुमार का कहना है कि निशांत कुमार जल्द ही बिहार पॉलिटिक्स में एक्टिवली हिस्सा लेंगे। ये कदम कई युवाओं की पुरानी इच्छा को पूरा करेगा, जो भी उनसे पॉलिटिक्स में आने के लिए कह रहे थे। उन्होंने समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए कहा है कि होली के मौके पर मैं ये बताना चाहता हूं कि निशांत कुमा के नाम पर पूरे राज्य में लंबे वक्त से चर्चा हो रही थी। इसके अलावा भी उन्होंने कई बातें कही हैं।क्या बोले श्रवण कुमार? श्रवण कुमार ने मीडिया से बातचीत करते हुए निशांत कुमार के पॉलिटिक्स में कदम रखने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि होली के खास मौके पर मैं ये कहना चाहता हूं कि निशांत कुमार के नाम पर पूरे राज्य में लंबे वक्त से चर्चा जारी थी। वे जल्द ही एक्टिव पॉलिटिक्स में कदम रखेंगे। ये कदम कई युवाओं की पुरानी इच्छा को पूरी करेगा, जो उनको पॉलिटिक्स में लाना चाहते थे। मैं उनके पॉलिटिकल सफर में आगे बढ़ने के लिए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।राज्यसभा के लिए चुने जा सकते हैं निशांत कुमारबता दें, निशांत कुमार के राजनीति में आने की चर्चा के बीच जेडीयू नेता और मंत्री विजय कुमार चौधरी ने सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की थी। उन्होंने कहा था कि निशांत कुमार परिपक्व हो चुके हैं। विजय चौधरी का कहना है कि पूरी पार्टी चाह रही है कि निशांत कुमार एक्टिव राजनीति में आएं। अगर वे राजनीति में आते हैं तो पार्टी उनका पूरे दिल से स्वागत करेगी। निशांत कुमार को राज्यसभा भेजे जाने पर उन्होंने कहा है कि निशांत होंगे या कोई और ये फैसला तो सीएम नीतीश कुमार ही करेंगे।


Source: Dainik Bhaskar March 03, 2026 21:00 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */