Bihar CM Nitish Kumar MLA Tour - News Summed Up

Bihar CM Nitish Kumar MLA Tour


नीतीश के बेटे निशांत ने JDU जॉइन की:निशांत को ललन सिंह ने पार्टी का गमछा पहनाया। निशांत ने पैर छुए।बिहार के मुख्यमंत्री के बेटे निशांत कुमार 8 मार्च यानी रविवार को JDU की सदस्यता ली। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मौजूद नहीं रहे। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने निशांत को पार्टी की सदस्यता दिलाई। ललन सिंह ने उन्हें पार्टी का गमछा पहना. निशांत ने कहा, ‘मैं पार्टी के लिए मेहनत से काम करूंगा। मेरे पिताजी ने 20 साल में जो काम किए हैं, मैं उन्हें आगे बढ़ाऊंगा। राज्यसभा जाने का फैसला मेरे पिताजी का है। बिहार की जनता और देश की जनता से अपील करता हूं कि पिताजी पर विश्वास बनाए रखें।’इससे पहले निशांत में अपने पिता नीतीश की स्टाइल में हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया। वे सफेद कुर्ते और क्रॉक्स चप्पल में पहुंचे।इस दौरान नीतीश कुमार और निशांत कुमार जिंदाबाद के नारे लगते रहे। बिहार की CM कैसा हो निशांत कुमार जैसा हो के भी नारे लगे। इस दौरान कुछ कार्यकर्ता ललन सिंह जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि सिर्फ निशांत कुमार के समर्थन में नारे लगेंगे। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और ललन सिंह समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हुई।कार्यकर्ताओं में मारपीट के दौरान जदयू ऑफिस में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि हंगामे के दौरान विधायक नचिकेता मंडल के साथ भी मारपीट की कोशिश की गई। स्थिति को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।निशांत के JDU जॉइन करने की 3 तस्वीरेंसंजय झा ने निशांत को JDU की सदस्यता दिलाई।ललन सिंह ने निशांत को पार्टी का गमछा पहनाया।सदस्यता लेने के बाद निशांत कुमार पिता से मिले और उन्हें मिठाई खिलाई।जदयू ऑफिस में पार्टी कार्यकर्ताओं और ललन सिंह समर्थकों में जमकर मारपीट हुई है।इससे पहले जब उनकी गाड़ी पार्टी ऑफिस पहुंची तो कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाए। जदयू ऑफिस में कार्यकर्ताओं की भीड़ दिखाई दी। कार्यकर्ता हाथी, घोड़ा और ऊंट लेकर निशांत के स्वागत में पहुंचे थे। बाहुबली अनंत सिंह के समर्थक भी मोकामा से पटना पहुंचे थे।10 मार्च से समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे नीतीशबेटे निशांत कुमार की जदयू में एंट्री के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे। समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण की शुरुआत 10 मार्च से होगी और 14 मार्च तक चलेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुपौल, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, खगड़िया, बेगूसराय और शेखपुरा का दौरा करेंगे।अब JDU ऑफिस से आई कुछ और तस्वीरें देखिए…पिता की स्टाइल में लोगों का अभिवादन करते निशांत।निशांत कुमार क्रॉक्स चप्पल पहनकर पहुंचे थे।निशांत की गाड़ी फूल बरसाए गए।JDU कार्यकर्ता घोड़े लेकर पहुंचे।JDU ऑफिस में ढोल नगाड़े बजते रहे।हाथी पर निशांत कुमार का पोस्टर लगाया गया था।ये खबरें भी पढ़िए…बिहार की सियासी हलचल से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…


Source: NDTV March 08, 2026 12:11 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */