Bihar Board matric Result 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) आज यानी 28 मार्च 2026 को 10वीं की बोर्ड की परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी नहीं करेगा। बोर्ड के अनुसार, 10वीं का रिजल्ट बीएसबीई की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर 30 मार्च या 31 मार्च 2026 को जारी किए जाने की उम्मीद है। इसके साथ ही रिजल्ट की तिथि और दिन भी घोषित किया जाएगा। बीएसईबी के पीआरओ राजीव द्वेवदी ने जागरण जोश से बात करते हुए कहा कि 10वीं की बोर्ड की परीक्षा का रिजल्ट शनिवार या रविवार को घोषित नहीं किया जाएगा। रिजल्ट 30 मार्च 2026 (सोमवार) को घोषित किया जा सकता है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट संंबंधित अपडेट्स के लिए बीएसईबी की ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें।बिहार बोर्ड द्वारा 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026 के बीच 1699 केंद्रो पर आयोजित की गई थी। परीक्षा में कुल 15.12 लाख छात्र शामिल हुए थे। इसमें 7,26,961 छात्र और 7,85,722 छात्राएं शामिल थी।
Source: Dainik Jagran March 28, 2026 17:50 UTC