खास बातें 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट इस सप्ताह जारी हो सकता है. बिहार बोर्ड की 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट (Bihar Board 10th Result) जल्द जारी कर दिया जाएगा. BSEB ने शनिवार को 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट (Bihar Board 12th Result) जारी किया था. स्टूडेंट्स का रिजल्ट बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboard.ac.in और biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किया जाएगा. आपको बता दें कि पिछले साल BSEB ने 10वीं का रिजल्ट (Bihar Board Matric Result) 26 जून को जारी किया था.
Source: NDTV April 01, 2019 05:22 UTC