Deepak explained why he thought #KVB was a hero, it was cut. KV's act with Sree was cut. Salman asked KV the writer… https://t.co/qrV4rRVF0B — Teejay Sidhu (@bombaysunshine) 1545042831000में जैसे-जैसे फिनाले नजदीक आ रहा है सारे कंटेस्टेंट्स फॉर्म में आ रहे है। हर कोई अपना गेम खेल रहा है। बाहर से भी कंटेस्टेंट्स के घरवाले उन्हें पूरा सपॉर्ट कर रहे हैं। हाल ही में घर में सभी कंटेस्टेंट्स के घरवाले बिग बॉस के घर में पहुंचे थे। करणवीर की पत्नी तीजे भी यहां उनसे मिलने आई थीं। अब तीजे ने एक बार फिर बिग बॉस से नाराजगी जाहिर की है।करणवीर की पत्नी तीजे ने कुछ दिन पहले एक ओपेन लेटर नें बिग बॉस पर करणवीर को परेशान करने के लिए भड़ास निकाली थी। अब बिग बॉस पर उनका गुस्सा एक बार फिर फूटा है। सलमान खान द्वारा बार-बार कंटेस्टेंट्स से ये कहे जाने के लिए कि एंटरटेनमेन्ट नहीं हो रहा है तीजे नाराज हैं। इसी बात पर तीजे ने बिग बॉस से शिकायत की है।तीजे ने ट्विटर पर लिखा है कि दीपक ने बताया था कि क्यों केवी एक हीरो हैं लेकिन उसे काट दिया गया। केवी का श्री के साथ ऐक्ट काट दिया गया। सलमान ने केवी से राष्ट्रगान के लेखक का नाम पूछा और केवी ने सही बताया। यह भी काट दिया गया। फिर बिग बॉस कहते हैं कि मनोरंजन नहीं हो रहा है। दिक्कत एडिर्स के साथ है, कंटेस्टेंट्स के साथ नहीं।
Source: Navbharat Times December 18, 2018 07:18 UTC