Bigg Boss 13 Update: शेफाली ज़रीवाला हुई घर से बेघर, सिद्धार्थ शुक्ला बने एलिट क्लब के मेंबर - News Summed Up

Bigg Boss 13 Update: शेफाली ज़रीवाला हुई घर से बेघर, सिद्धार्थ शुक्ला बने एलिट क्लब के मेंबर


Bigg Boss 13 Update: शेफाली ज़रीवाला हुई घर से बेघर, सिद्धार्थ शुक्ला बने एलिट क्लब के मेंबरनई दिल्ली, जेएनएनl आज के बिग बॉस में फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी के सितारे फिल्म प्रमोशन के लिए आते हैंl जिनमें वरुण धवन, श्रद्धा कपूर और निर्देशक रेमो डिसूजा शामिल हैl सभी अपनी फिल्मों का जमकर प्रमोशन करते हैंl इसके अलावा वह घर वालों के साथ मस्ती भी करते हैंl शो की शुरुआत वरुण धवन के साथ होती हैl वह सलमान खान के कमरे में होते हैं और उनके बारे में बात कर रहे होते हैंlतभी सलमान खान आते हैं और उनसे बाकी के लोगों के बारे में पूछते हैंl इसके बाद वह फिल्म के बारे में पूछते हैंl श्रद्धा कपूर, वरुण धवन और रेमो डिसूजा बिग बॉस के घर में जाते हैं और कंटेस्टेंट मिलते हैंl वह उनके साथ खेल भी खेलते हैं।आज के बिग बॉस के घर से शेफाली जरीवाला बाहर हुई हैl वहीं सिद्धार्थ शुक्ला एलिट क्लब का मेंबर बन जाते हैंl इसके अलावा वह शहनाज गिल के बारे में भी बात करते हैंl सलमान खान स्ट्रीट डांसर 3D के कलाकारों के साथ जमकर मस्ती करते हैं और उनके साथ फिल्म के गाने पर डांस भी करते हैंl गौरतलब है कि यह फिल्म बीते शुक्रवार को रिलीज हो चुकी है और फिल्म के कलाकार वीकेंड का वार के दौरान इस फिल्म का प्रचार करने आए हैं।शेफाली जरीवाला के घर से बेघर होने की परिस्थिति में माहिरा शर्मा रोने लगती हैंl इस पर शेफाली जरीवाला उन्हें चुप कराती हैं और खुश रहने की सलाह देती हैं। सलमान खान घरवालों को कई सारी चीजें भी बताते हैंl इसे लेकर वह उनसे डिस्कस भी करते हैंl गौरतलब है कि इस बार का बिग बॉस पहले के मुकाबले अधिक विवादित और हिंसक हैl इसके चलते यह अधिक लोकप्रिय भी हैl इस बार के बिग बॉस में सबसे पसंदीदा कंटेस्टेंट के तौर पर फिल्म अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का नाम उभरा हैंlPosted By: Rupesh Kumarडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस


Source: Dainik Jagran January 26, 2020 17:37 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */