Bhopal News: चार महीने बाद भी रिजल्ट नहीं, प्राथमिक शिक्षक भर्ती पर सवाल, अभ्यर्थी पहुंचे ESB दफ्तर - News Summed Up

Bhopal News: चार महीने बाद भी रिजल्ट नहीं, प्राथमिक शिक्षक भर्ती पर सवाल, अभ्यर्थी पहुंचे ESB दफ्तर


और पढ़ेंTrending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएंमध्य प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2025 (वर्ग-3) का परिणाम चार महीने बीतने के बाद भी घोषित नहीं होने से अभ्यर्थियों में भारी आक्रोश फैल गया है। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। अनिश्चितता और मानसिक तनाव से जूझ रहे अभ्यर्थी सोमवार को प्रदेश के अलग-अलग जिलों से भोपाल स्थित ESB कार्यालय पहुंचे और विरोध दर्ज कराया। अभ्यर्थियों का आरोप है कि परीक्षा संपन्न हुए लगभग चार माह हो चुके हैं, लेकिन परिणाम को लेकर न तो कोई स्पष्ट तारीख बताई जा रही है और न ही आधिकारिक स्थिति साफ की जा रही है। हैरानी की बात यह है कि इसी दौरान मध्यप्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा का परिणाम मात्र 41 दिनों में घोषित कर दिया गया, जबकि प्राथमिक शिक्षक परीक्षा में अभ्यर्थियों की संख्या तुलनात्मक रूप से कम है।


Source: NDTV February 02, 2026 12:02 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */