Bhopal News: अब तक यूजी व पीजी में करीब एक लाख प्रवेश हुए, इस बार भी खाली रह जाएंगी सीटें - News Summed Up

Bhopal News: अब तक यूजी व पीजी में करीब एक लाख प्रवेश हुए, इस बार भी खाली रह जाएंगी सीटें


Bhopal News: अब तक यूजी व पीजी में करीब एक लाख प्रवेश हुए, इस बार भी खाली रह जाएंगी सीटेंप्रदेश के 1314 कालेजों में प्रवेश करा रहा है। इसमें सरकारी कालेजों की संख्या 562 है, जबकि पिछले साल 556 कालेज प्रवेश के लिए शामिल थे। वहीं इस साल छह नए कालेज बढ़े हैं।वहीं इस साल 685 निजी कालेज प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हुए हैं,जबकि पिछले साल 751 निजी कालेज काउंसलिंग में शामिल हुए थे।HighLights पिछले साल 3.98 लाख सीटें थीं खाली, फिर भी इस बार 60 हजार सीटें बढ़ा दी गई छह सरकारी कालेज बढ़े तो 66 निजी कम हुएनवदुनिया प्रतिनिधि,भोपाल। प्रदेश के यूजी-पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए दूसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया जारी है। प्रदेश के 1,314 सरकारी व निजी कालेजों में यूजी-पीजी की 10.32 लाख सीटों पर प्रवेश लिया जा रहा है। पहले राउंड में अब तक यूजी व पीजी में करीब एक लाख विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। इसमें यूजी में 83 हजार प्रवेश हुए है। वहीं पीजी में 17 हजार विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। वहीं इस साल प्रवेश की संख्या धीमी गति से चल रही है। यूजी में चौथा वर्ष आनर्स पाठ्यक्रम शुरू होने के कारण पीजी में काफी कम प्रवेश हो रहे हैं। इसमें तो एक तिहाई सीटें भी भरना मुश्किल है। वहीं इस साल पिछले साल के मुकाबले करीब 40 हजार सीटें बढ़ा दी गई है, जबकि पिछले साल 9.91 लाख सीटों में से 3.98 लाख सीटें खाली रह गई थी। फिर भी इस साल सीटें बढ़ा दी गई है।छह सरकारी कालेज बढ़े तो 66 निजी कम हुएप्रदेश के 1314 कालेजों में प्रवेश करा रहा है। इसमें सरकारी कालेजों की संख्या 562 है, जबकि पिछले साल 556 कालेज प्रवेश के लिए शामिल थे। वहीं इस साल छह नए कालेज बढ़े हैं।वहीं इस साल 685 निजी कालेज प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हुए हैं,जबकि पिछले साल 751 निजी कालेज काउंसलिंग में शामिल हुए थे। इस बार मापदंड पूरे न होने के कारण 66 निजी कालेजों को काउंसलिंग में शामिल नहीं किया गया है। चार सालों में सीटों की स्थिति


Source: Dainik Jagran June 15, 2024 03:47 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...