Bhopal Minor Rape: College Admission, Job Lure by Friend - News Summed Up

Bhopal Minor Rape: College Admission, Job Lure by Friend


सहेली ने नीट शराब पिलाई, 2 दोस्तों से रेप कराया:मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 2 युवकों ने 17 साल की लड़की से रेप किया है। आरोपियों ने पहले बीयर पिलाई, फिर नीट शराब पिलाई। इससे नाबालिग नशे में बदहवाश हो गई। आरोपियों ने एक-एक कर वारदात को अंजाम दिया। पिटाई भी की। मामला बागसेवनिया थाना क्षेत्र का. जानकारी के मुताबिक, वारदात रेप पीड़िता 12वीं पास करने के बाद कॉलेज में दाखिला लेना चाहती थी। इसी दौरान उसकी पहचान मोनिका इंदौरिया (23) से हुई, जो छिंदवाड़ा की रहने वाली है। फिलहाल भोपाल के विद्या नगर में अपनी सहेली रेणुका (26) बुनकर के साथ किराए के फ्लैट में रहती थी।फ्लैट पर ले जाकर रची गई साजिशदोनों के बीच फोन और सोशल मीडिया पर बातचीत होती थी। मोनिका ने उसे नौकरी और एडमिशन का भरोसा देकर भोपाल बुलाया। 18 मार्च को पीड़िता भोपाल पहुंची, जहां मोनिका उसे अपने फ्लैट पर ले गई और रेणुका से मिलवाया।इसके बाद कुछ देर बाद रेणुका काम पर चली गई। इसी बीच जब पीड़िता नहाने गई, तब मोनिका ने निखिल सिंह और अतुल मेड़ेकर को फ्लैट पर बुला लिया। रात में दोनों आरोपी वहां पहुंचे।युवकों ने नाबालिग को फ्लैट में नीट शराब और जबरन बीयर पिलाई। (फाइल फोटो)नीट शराब पिलाकर किया पहला दुष्कर्मआरोप है कि मोनिका इंदौरिया, निखिल सिंह और अतुल मेड़ेकर ने पीड़िता को नीट शराब पिलाई, जिससे वह बदहवास हो गई। इसके बाद रात करीब 9 बजे निखिल सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के अनुसार, उसे अहसास हो रहा था कि उसके साथ गलत हो रहा है, लेकिन नशे के कारण वह विरोध नहीं कर सकी।देर रात दूसरी वारदात, रेणुका रही सहयोगीदेर रात करीब 11 बजे अतुल मेड़ेकर ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान रेणुका बुनकर ने कथित रूप से सहयोग किया। पीड़िता का नशा कुछ कम हुआ था, लेकिन विरोध करने पर उसे धमकाया गया और मारपीट की गई।शराब के नशे में बेहोश थी नाबालिग। (फाइल फोटो)सुबह होश आने पर घर लौटी पीड़िताअगली सुबह होश आने पर पीड़िता बिना किसी को बताए फ्लैट से निकल गई और छिंदवाड़ा लौट गई। कुछ दिन बाद तबीयत बिगड़ने पर उसने अपनी मां को पूरी घटना बताई। इसके बाद 27 मार्च को वह मां के साथ भोपाल पहुंची और थाने में शिकायत दर्ज कराई।थाने में महिला अधिकारी नहीं थी मौजूदजिस समय पीड़िता थाने पहुंची, उस वक्त वहां महिला अधिकारी मौजूद नहीं थीं। बाद में गोविंदपुरा थाने से एसआई रूपा मिश्रा को बुलाया गया, जिन्होंने एफआईआर दर्ज की। पीड़िता के कोर्ट में बयान भी दर्ज कराए गए।बागसेवनिया पुलिस ने FIR दर्ज कर 2 युवती और 2 युवकों को हिरासत में लिया है।आरोपी हिरासत में, जांच जारीपुलिस ने जांच के बाद मोनिका इंदौरिया और रेणुका बुनकर को हिरासत में लिया। उनकी निशानदेही पर बालाघाट निवासी निखिल सिंह (32) और अतुल मेड़ेकर (30) को भी हिरासत में लिया गया है। हालांकि गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है।डीसीपी विवेक सिंह के अनुसार, बंधक बनाकर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। फिलहाल तीन संदेहियों को हिरासत में लिया गया है। घटना के समय पीड़िता नशे में थी, इसलिए आरोपियों की संख्या और भूमिका की डिटेल में जांच की जा रही है।


Source: Dainik Bhaskar March 29, 2026 17:55 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */