Hindi NewsLocalMpBhopalBhopal Metro Work Causes Shops Collapse In Jawahar Chowkभोपाल के जवाहर चौक में 5 दुकानों के छज्जे गिरे: सीमेंट के कई टन वजनी स्ट्रक्चर गिरे; लोग जान बचाकर भागेभोपाल 6 घंटे पहलेकॉपी लिंकभोपाल के जवाहर चौक स्थित 5 दुकानों के गुरुवार दोपहर में छज्जे गिर गए। अचानक गिरे छज्जे से दहशत फैल गई। दुकानदार जान बचाकर दुकानों से बाहर निकले और भागने लगे। विधायक भगवान दास सबनानी, पार्षद जगदीश यादव भी मौके पर पहुंचे।जवाहर चौक में अनंत हॉस्पिटल के सामने नगर निगम की सड़क किनारे दुकानें हैं, जो करीब 40 साल पहले बनाई गई थी। कुछ साल से दुकानें जर्जर होने लगी। वहीं, छत के छज्जे भी टूटने लगे थे। इसके चलते दुकानदार नगर निगम अधिकारियों से मरम्मत की मांग कर रहे थे, लेकिन मरम्मत नहीं हो सकी। इसी बीच गुरुवार को दुकानों के सामने के छज्जे और छत का करीब 25 फीसदी हिस्सा टूटकर जमीन पर आ गिर। दोपहर साढ़े 3 बजे ये घटना हुई।छज्जे गिरने की देखिए तस्वीरें…जवाहर चौक पर धंसे दुकानों के छज्जे।क्षेत्रीय विधायक भगवान दास सबनानी एवं अन्य लोग।छज्जे क्रेक होने लगे तो लोग भागे दुकानदार आंशु अग्रवाल ने बताया कि फोटो फ्रेम की 2 दुकानें हैं। ये निगम की दुकानें हैं। कई दिन से दुकानें जर्जर हो रही थीं। इसे लेकर निगम अधिकारियों से भी बात की थी। चार दिन पहले कुछ हिस्सा गिरा भी था, लेकिन शेड होने की वजह से हादसा नहीं हुआ। आज दोपहर 3.30 बजे दुकान में बैठे थे। इस दौरान पिताजी भी साथ थे, लेकिन कोई ग्राहक नहीं था। जैसे ही छज्जा टूटा, तुरंत बाहर निकलकर जान बचाई। यदि कुछ सेकंड लेट हो जाते तो जान पर बन सकती थी।कुछ दूर पर चल रहा मेट्रो का काम जहां दुकानें हैं, उससे कुछ दूरी पर मेट्रो का काम चल रहा है। इसके चलते यह स्थिति बनने की आशंका है। जिन दुकानें के छज्जे धंसे हैं, उनमें फोटो फ्रेम की 2, ऑटोमोबाइल की 1, कपड़ा दुकान, एक स्पोर्ट्स आइटम की दुकान शामिल है। दुकानदारों ने बताया कि नगर निगम की करीब 40 साल पुरानी दुकानें हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सामने ही मुख्य सड़क पर मेट्रो का काम चल रहा है। संभवतः काम किए जाने के दौरान यह हादसा हुआ है।विधायक ने निरीक्षण किया हादसे की जानकारी मिलते ही दक्षिण-पश्चिम विधायक भगवानदास सबनानी मौके पर पहुंचे। वहीं, पार्षद जगदीश यादव ने भी निरीक्षण किया। विधायक ने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि जितने भी जरूरी उपाय हो, वो किए जाए। व्यापारियों को परेशान होने नहीं दिया जाएगा।.
Source: Dainik Bhaskar March 12, 2026 11:24 UTC