Hindi NewsLocalRajasthanJaipurJaipur Civic Issues | Bhaskar Samadhan Relief & Waitingपार्कों में गंदगी, आवारा पशु और बदहाल सड़कें बनी परेशानी: भास्कर के सिविक इश्यू पर आई शिकायत, तुरंत मिला समाधानजयपुर 15 घंटे पहलेकॉपी लिंकजयपुर में रोजाना की जिंदगी को प्रभावित करने वाली सिविक समस्याएं फिर से सामने आने लगी हैं। सार्वजनिक पार्कों की बदहाली से लेकर सड़कों पर बहते सीवर, कचरे के ढेर और बेसहारा पशुओं तक, ये मुद्दे शहरवासियों के लिए बड़ी मुसीबत बने हुए हैं।दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' सेगमेंट के जरिए लोग इन समस्याओं को उठा रहे हैं। खास बात यह है कि कुछ मामलों में प्रशासन की तेज कार्रवाई से तुरंत राहत मिली, जबकि कई जगहों पर अब भी समाधान का इंतजार है।कचरे और असामाजिक तत्वों से बिगड़ा पार्क का माहौल सुभाष नगर निवासी अजय ने भास्कर समाधान पर लिखा कि महावीर उद्यान में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। पानी की व्यवस्था न होने से पेड़-पौधे सूखते जा रहे हैं। रात के समय पार्क में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है, जिससे स्थानीय लोगों और बच्चों के लिए माहौल असुरक्षित हो गया है।20-25 दिन से सड़क पर बह रहा सीवर, कार्रवाई नहीं वार्ड 148 में गुर्जर हॉस्टल के पास मोती डूंगरी इलाके के राकेश सिंह ने शिकायत की कि पिछले 20-25 दिनों से सीवर का पानी सड़क पर बह रहा है। इससे लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है और बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है। कई शिकायतों के बाद भी प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया।बड़मोहनपुरा में बेसहारा पशु बने परेशानी का कारण बड़मोहनपुरा निवासी दीपक हिरवानी ने क्षेत्र में बड़ी संख्या में घूम रहे बेसहारा पशुओं की समस्या उठाई है। कई लोग अपने पालतू पशुओं को सड़क पर छोड़ देते हैं, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। स्थानीय लोगों की मांग है कि नगर निगम जल्द इस पर कार्रवाई करे।खाली प्लॉट बना “कचरा घर” गलता गेट स्थित लाल डूंगरी से सुनील अग्रवाल ने बताया कि कॉलोनी के एक खाली प्लॉट की दीवार टूटी हुई है, जिससे लोग वहां कचरा डालने लगे हैं। इससे गली की साफ-सफाई और सुंदरता दोनों प्रभावित हो रही हैं।भास्कर समाधान से तुरंत राहत के उदाहरण भी शास्त्री नगर के तुलसी नगर कॉलोनी में गली नंबर-8 की स्ट्रीट लाइट लंबे समय से खराब थी। स्थानीय निवासी गिरिराज प्रसाद शर्मा की शिकायत भास्कर समाधान पर पोस्ट होते ही प्रशासन हरकत में आया और मौके पर ही लाइट दुरुस्त कर दी गई, जिससे क्षेत्र में फिर से रोशनी लौट आई।गंदगी की शिकायत पर हटा कचरा इसी तरह सुभाष चौक क्षेत्र के मोतीकटिया बाजार में गंदगी की शिकायत मुहम्मद हनीफ ने दर्ज करवाई थी। शिकायत सामने आने के कुछ ही समय बाद सफाई टीम पहुंची और कचरा हटाकर इलाके को साफ किया गया, जिससे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली।पब्लिक के स्टार बने सेनेटरी इंस्पेक्टर सतीशमोतीकटिया बाजार में गंदगी की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करने वाले सेनेटरी इंस्पेक्टर सतीश को लोगों ने ‘पब्लिक के स्टार’ बताया। उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर तुरंत सफाई करवाई, जिससे यह साफ हुआ कि शिकायत सामने आते ही अगर प्रशासन सक्रिय हो, तो समस्याओं का समाधान संभव है।भास्कर समाधान सेगमेंट के जरिए उठ रही इन आवाजों ने एक बार फिर साबित किया है कि जनसमस्याओं को मंच मिलने पर न सिर्फ प्रशासन जवाबदेह बनता है, बल्कि कई मामलों में त्वरित राहत भी मिलती है।पब्लिक की आवाज बन रहा भास्कर समाधानदैनिक भास्कर डिजिटल पर भास्कर समाधान सेगमेंट देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी खुद अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू पोस्ट कर सकते हैं। यह पब्लिक को वॉयस देने का सबसे बड़ा माध्यम बना है। लोगों के शानदार रेस्पोंस के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी व आसान बनाया गया है।अधिकारियों को सीधे मिल रही समस्याएंदैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहेंगे तो जिस यूजर ने शिकायत की है उसे भी कॉल कर सकेंगे।शहर में बदलाव का सकारात्मक प्रयासइस सेगमेंट को शुरू करने के पीछे भास्कर एप की सोच है कि आमजन और अधिकारियों के बीच सेतु का काम कर सकें। शहर के हर इलाके से आमजन की समस्याएं अधिकारियों तक पहुंचे ये संभव नहीं है। ऐसे में दैनिक भास्कर एप के जरिए हर व्यक्ति अपनी छोटी-बड़ी समस्याएं पोस्ट कर सकता है। एप के इस सेगमेंट के जरिए आपकी आवाज सीधे उस मंच तक पहुंचेगी, जहां से असर होता है।भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए…1.जयपुर में भास्कर समाधान सेगमेंट का दिखा असर:जनता की आवाज से साफ हो रही गंदगी, सीवर और टूटी सड़कों की रोजाना मिल रही शिकायतें2.जयपुर में सीवर ओवरफ्लो, सड़कों पर कचरे के ढेर:भास्कर एप पर जनता की आवाज से समस्याएं हो रही सॉल्व, प्रशासन ले रहा एक्शन3.जयपुर में बंद रोड लाइटें बनी बड़ी समस्या:भास्कर समाधान सेगमेंट में शहरवासी बता रहे आए दिन की परेशानी, पोस्ट करने के बाद मिल रही राहत4.पिंकसिटी में झुके लाइट पोल, सडकों पर कीचड़ जमा:जनता की आवाज से ठीक हुई सोडाला की पाइपलाइन, अब सुचारु होगी जलापूर्ति5.जयपुर में रोड बना कचरा घर,सड़क पर सीवर का पानी:गढ़ गणेश मंदिर पर हुई सफाई, भास्कर समाधान से अफसर बन रहे 'पब्लिक के स्टार'6.भास्कर समाधान’ सेगमेंट के जरिए समस्याएं बता रहे लोग:जयपुर में सड़क, रोडलाइट और सीवरेज की प्रोब्लम सबसे ज्यादा, रोजाना परेशान होते हैं शहर के लोग7.भास्कर के नए सेगमेंट में उठीं सिविक समस्याएं:सड़क पर सीवरेज का पानी, डिवाइडर और स्ट्रीट लाइट नदारद, अव्यवस्थित पार्किंग से बढ़ी परेशानी8.जयपुर में अपने इलाके की समस्याएं सीधे जिम्मेदारों तक पहुंचाएं:भास्कर एप पर लॉन्च हुआ नया सेगमेंट 'भास्कर समाधान'
Source: Dainik Bhaskar February 09, 2026 06:29 UTC