Bhadohi BJP Candidate: ब्राह्मणों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले बीजेपी प्रत्याशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज - case against bjp candidate ramesh bind in bhadohi of uttar pradesh - News Summed Up

Bhadohi BJP Candidate: ब्राह्मणों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले बीजेपी प्रत्याशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज - case against bjp candidate ramesh bind in bhadohi of uttar pradesh


उत्तर प्रदेश की भदोही लोकसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी रमेश बिंद के खिलाफ मंगलवार को धार्मिक भावना भड़काने और ब्राह्मण समाज के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर ब्राह्मण युवजन सभा की तरफ से पुलिस के पास एफआईआर दर्ज कराई गई। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक विडियो के आधार पर भदोही में यह मुकदमा दर्ज कराया गया।इस विषय में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि बीजेपी के प्रत्याशी रमेश बिंद का एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। विडियो में बिंद समाज के एक सम्मलेन में रमेश को मंच से यह कहते हुए देखा गया कि मिर्ज़ापुर में उनके नाम से ब्राह्मण कांपते है। विडियो में बीजेपी प्रत्याशी रमेश यह भी कहते हुए दिखते हैं कि ब्राह्मण बंदर हैं।इस विडियो के बारे में निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि जिले के रिटर्निंग आफिसर ने इसकी जांच पुलिस को सौंपी थी। अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया जांच में आवाज़ रमेश बिंद की पाई गई है। इसी सिलसिले में ब्राह्मण युवजन सभा की तहरीर पर आज जिले के गोपीगंज थाना में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


Source: Navbharat Times April 30, 2019 16:30 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */