Best Time To Eat Apple: किस समय ऐपल खाना होता है सबसे अधिक फायदेमंद, किन 7 बीमारियों से बचाता है सेब जानें - News Summed Up

Best Time To Eat Apple: किस समय ऐपल खाना होता है सबसे अधिक फायदेमंद, किन 7 बीमारियों से बचाता है सेब जानें


दिमाग से करते हैं शुरुआत - सेब के गुणों को विस्तार से जानने की शुरुआत सबसे पहले इस बात से करते हैं कि आखिर सेब खाने से हमारे दिमाग पर कैसा असर होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, हर दिन एक सेब खाने से हमारा दिमाग अधिक ऐक्टिव और कुशाग्र बनता है। -हमारे दिमाग पर तनाव हावी नहीं हो पाता है। क्योंकि सेब के अंदर मौजूद पोषक तत्व हमारे दिमाग में प्लेजर हॉर्मोन्स का स्तर बनाए रखने में सहायता करते हैं। जो लोग हर दिन नियमित रूप से एक सेब का सेवन करते हैं, उन्हे याददाश्त की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है।दिल की सेहत के लिए गुणकारी -नियमित रूप से सेब का सेवन हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर सामान्य बनाए रखने में सहायता करता है। कॉलेस्ट्रॉल की बढ़ी हुई मात्रा हमारे हृदय के लिए सबसे अधिक हानिकारक होती है। इस तरह दिल की सेहत ठीक रखने का काम भी सेब बखूबी करता है।श्वांस संबंधी रोगों से बचाए -जो लोग नियमित रूप से 1 सेब खाते हैं, उन्हें सांसों से संबंधी रोग जल्दी से नहीं होते हैं। क्योंकि सेब में पाए जानेवाले ऐंटिपैथोजेन गुण गले और लंग्स में किसी भी तरह के वायरस को हावी नहीं होने देते हैं। -सेब खानेवाले लोगों को खासतौर पर अस्थमा का रोग कभी नहीं हो पाता है। बशर्ते वे नियम से सेब खाते हों और सही प्रकार से सेब खाते हों। एक दिन के लिए 1 सेब खाना पर्याप्त होता है।कैंसर रोधी गुणों से भरपूर -नियमित रूप से सेब खानेवाले लोगों के शरीर में कैंसर सेल्स आसानी से नहीं पनप पाती हैं। क्योंकि सेब में मौजूद पोषक तत्व हमारे शरीर को लगातार डिटॉक्स करते रहते हैं। इससे विषैले तत्व हमारे शरीर को संक्रमित नहीं कर पाते हैं।लिवर को दुरुस्त रखे -लिवर की समस्या से जूझ रहे लोग यदि नियमित रूप से एक सेब का सेवन शुरू कर दें तो उन्हें बहुत अधिक लाभ होगा। यदि वे किसी तरह का ट्रीटमेंट इस समस्या के लिए ले रहे हैं तो इस उपचार का असर भी उन्हें अपने शरीर पर जल्दी दिखाई देगा। सेब का सिरका भी लिवर को ठीक करने में सहायक होता है।मोटापे से बचाए -सेब का सेवन शरीर में अतिरिक्त वसा के संचय को रोकता है। इससे की नसों में फैट जमा नहीं हो पाता है और ब्लड का फ्लो बना रहता है। इसके साथ ही सेब का सेवन करने से हमारी बॉडी में एक्स्ट्रा चर्बी जमा नहीं हो पाती है। जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं, वे भी नियमित रूप से सेब का सेवन कर सकते हैं।


Source: Navbharat Times September 11, 2020 12:00 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */