Beed News आष्टी तहसील के सावरगांव में मशहूर मच्छिंद्रनाथ मंदिर (मायबा) इलाके में एक दिल दहला देने वाली और चौंकाने वाली घटना सामने आई। दर्शन के लिए आए दो श्रद्धालुओं का शव गढ़ की एक गहरी घाटी में मिला। इनमें से एक जवान का सिर्फ कंकाल बचा था, जबकि बूढ़े आदमी का शव सड़ी-गली हालत में मिला। इस घटना से परिसर में खलबली मच गई है।जानकारी के अनुसार कुछ लोकल लोग गढ़ की एक गहरी घाटी में लकड़ी बीनने गए थे। जैसे ही उन्होंने घाटी के एक दूर के हिस्से में इंसानी शव देखे वे दौड़कर गांव पहुंचे और इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। अंभोरा पुलिस पुलिस के पुलिस निरीक्षक मंगेश साल्वे तुरंत एक टीम के साथ मौके पर पहुंचे।चूंकि यह एक दूर का इलाका था, इसलिए पुलिस ने बड़ी मुश्किल से शव को बाहर निकाला।मृतक नीलेश नारायण घोंगरे ( 26, निवासी बेलापुर खुर्द, अहिल्यानगर जिला) एक महीने पहले गढ़ में दर्शन के लिए आया था, लेकिन वह वहां से लापता हो गया। उनके परिवार ने अंभोरा पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी। जैसे ही घाटी में मिले शव की पहचान नीलेश के रूप में हुई, उसके परिवार के सदस्य फूट-फूट कर रोने लगे। दूसरा शव दीनकर नाना घड़शिंग ( 65, निवासी भीलवाड़ा, पाथर्डी) का है । दोनों के शव का सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम कर परिजनों के हवाले किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले का खुलासा होगा।दो ट्रैक्टर की भिड़ंत में एक की मौत : गेवराई तहसील के चकलांबा पुलिस थाने क्षेत्र से कोलगांव -कवडगांव सडक पर दो ट्रैक्टर की आमने-सामने भिड़ंत में एक की अस्पताल मे उपचार दौरान मौत हुई। इस मामले में 29 जनवरी को रात के समय ट्रैक्टर नंबर (एम एच 21 सी जी 1066) के चालक के खिलाफ पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया।जानकारी के अनुसार नवनाथ पांडुरंग जोगदंड (33)( निवासी कोलगांव त.गेवराई)यह युवक खुद का ट्रैक्टर नंबर( एम एच 23 बी एन 3762 )पर सवार होकर जाते वक्त कवडगांव -कोलगांव सडक पर सामने से आ रही ट्रैक्टर नंबर (एम एच 21 सी जी 1066 )ने जोरो से टक्कर मारी इस दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर पलटी होकर नवनाथ जोगदंड गंभीर रूप से घायल हुआ कुछ लोगो ने तुरंत अस्पताल में दाखिल कराया किंतु वहापर उपचार के दौरान उसकी मौत हुई। पुलिस को जानकारी देने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर पंचनामा कर शव का सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।इस मामले में संतराम पांडुरंग जोगदंड के शिकायत पर चकलंबा पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया।इसकी जांच पुलिस कर्मी बारगजे कर रही है।
Source: Dainik Bhaskar January 31, 2026 01:14 UTC