Barnala Bike Theft Gang Busted, Three Arrested, Six Motorcycles Recovered - News Summed Up

Barnala Bike Theft Gang Busted, Three Arrested, Six Motorcycles Recovered


बरनाला में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़:बरनाला पुलिस की गिरफ्त में पकड़े गए आरोपी।बरनाला पुलिस ने समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत एक अंतर जिला बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। सीआईए स्टाफ बरनाला की टीम ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 6 बाइक बरामद की हैं।. पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों की पहचान विशाल कुमार, लवदीप सिंह और सुखदीप कुमार के रूप में हुई है।चोरों से बरामद की गई बाइक।पुलिस ने रेड कर किया अरेस्टडीएसपी राजिंदरपाल सिंह और सीआईए स्टाफ इंचार्ज बलजीत सिंह ने बताया कि, सहायक सब इंस्पेक्टर लवप्रीत सिंह के नेतृत्व वाली टीम को सूचना मिली कि आरोपी चोरी की बाइक के साथ बरनाला के आईटीआई चौक और गरचा रोड के आसपास किसी वारदात की फिराक में हैं। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें काबू कर लिया।तलाशी के दौरान, पुलिस ने पहले 3 बाइक बरामद की। आरोपियों से पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर 3 और बाइक बरामद की गई। पुलिस ने सभी 6 बाइकों को अपने कब्जे में ले लिया है।जानकारी देते पुलिस अधिकारी।बस में सवार होकर दूसरे शहरों में जाते थे आरोपीपुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह गिरोह बसों के जरिए बठिंडा, संगरूर, पटियाला और लुधियाना जैसे शहरों में जाता था। वहां वे भीड़भाड़ वाले इलाकों या बिना निगरानी वाली पार्किंग में खड़ी बाइकों निशाना बनाते थे। चोरी की बाइक वे अपने जानकारों को झूठ बोलकर सस्ते दामों पर बेच देते थे या गिरवी रख देते थे। बाकी पैसे कागजात या एफिडेविट देने के समय लेने का झांसा देते थे।थाना सिटी बरनाला में आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों से पूछताछ जारी है और आने वाले दिनों में कई और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।


Source: Dainik Bhaskar April 01, 2026 17:25 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */