Barela Murder: Minor Son Kills Father - News Summed Up

Barela Murder: Minor Son Kills Father


पिता बोला- मारेगा क्या, नाबालिग बेटे ने घोंप दिया चाकू:रमेश कोल का बेटे के साथ घर से बाहर जाने को लेकर विवाद हुआ था।जबलपुर में एक पिता ने टोका तो 16 साल का बेटा बहस करने लगा। विवाद के बीच पिता ने कहा- मारेगा क्या? इतना सुनते ही बेटे ने पिता के सीने में चाकू घोंप दिया। उसकी अस्पताल में ही मौत हो गई।. मामला कोसमघाट स्थित बरेला में सोमवार रात का है। पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लेकर मंगलवार को बाल न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे बाल सुधार गृह सिवनी भेज दिया गया।पुलिस के मुताबिक, रमेश कोल (40) मजदूरी करता था। सोमवार को काम से लौटने के बाद थोड़ी देर घर पर रहा, फिर बाहर चला गया। रात को शराब पीकर आया तो सामने 16 वर्षीय बेटा खड़ा था। पिता रमेश को देखते ही वह घर के बाहर जाने लगा।इस पर रमेश ने कहा- इतनी रात को कहां जा रहा है, चल खाना खाते हैं। बेटा बोला- कहीं नहीं जा रहा हूं। इसके बाद वह घर के बाहर निकलने लगा। पिता ने बेटे को रोका तो दोनों में बहस हो गई।पुलिस ने बताया कि रमेश की दो महीने पहले ही दूसरी शादी हुई थी। पड़ोसियों के मुताबिक, पिता-पुत्र के बीच अक्सर विवाद होता था।पोस्टमॉर्टम के बाद रमेश का शव परिजन को सौंप दिया गया।बाइक से जिला अस्पताल ले गए परिजनरमेश कोल की पत्नी की कुछ महीने पहले मौत हो गई थी। उसने जनवरी में दूसरी शादी कर ली थी। पत्नी ने बताया- मैं कमरे में थी, बाहर दोनों की लड़ाई हो रही थी। ऐसा नहीं लगा कि विवाद में बेटा अपने पिता की हत्या कर देगा। जब पति की चीख सुनी तो दौड़कर बाहर आई, जहां रमेश जमीन पर पड़े थे।उनकी बॉडी से लगातार खून बह रहा था। फोर व्हीलर नहीं मिली तो बाइक से उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां उनकी मौत हो गई।पड़ोसियों का कहना है कि पिता-पुत्र के बीच अक्सर विवाद होता था।बोला- शराब पीकर गाली देते थे पितारमेश के पड़ोस में रहने वाली रंजो बाई ने कहा- सप्ताह में पांच दिन पिता-पुत्र की लड़ाई होती थी। हालांकि, ऐसा कभी नहीं लगा कि बेटा रमेश की हत्या भी कर सकता है।वहीं, बरेला थाना प्रभारी शुभम सिंह ने बताया कि नाबालिग को घटना के तुरंत बाद हिरासत में ले लिया गया था। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि पिता रोज शराब पीकर आते थे और फिर गाली-गलौच करते थे। रोज-रोज के विवाद से परेशान होकर ही उन्हें मार डाला।ये खबर भी पढ़ें…खाने के लिए पीट-पीटकर मां की हत्याजबलपुर से करीब 50 किलोमीटर दूर आदिवासी बाहुल्य इलाके में एक युवक ने अपनी मां की हत्या कर दी। घटना कुंडम थाना क्षेत्र के जमुनिया बदरिया गांव की है। आरोपी ने मां से खाना मांगा था। मां के मना करने पर पहले तसले से हमला किया और फिर हंसिया से गले और सिर पर वार कर दिया। मौके पर ही महिला की मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर…


Source: Dainik Bhaskar March 31, 2026 19:02 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */