डिजिटल बैंकिंग के इस दौर में भले ही कैश निकालने के लिए ATM और पैसों के लेन-देन के लिए UPI, NEFT या मोबाइल बैंकिंग जैसी सुविधाएं मौजूद हैं, लेकिन फिर भी कई कामों के लिए बैंक की शाखा जाना जरूरी हो जाता है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के अनुसार, देश के सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं, जबकि पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक पूरी तरह खुले होते हैं. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार, इस महीने त्योहारों और साप्ताहिक अवकाश के कारण कई दिन बैंक बंद रहेंगे. 11 अप्रैल (दूसरा शनिवार): नियम के मुताबिक, महीने के दूसरे शनिवार को देशभर के सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक बंद रहेंगे. 25 अप्रैल (चौथा शनिवार): महीने का चौथा शनिवार होने के कारण देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे.
Source: NDTV April 04, 2026 07:27 UTC