Bank Holidays In June 2019: जून में बैंकों की छुट्टियां: जून में किन राज्यों में कब-कब बंद रहेंगे बैंक, देखें पूरी लिस्ट - News Summed Up

Bank Holidays In June 2019: जून में बैंकों की छुट्टियां: जून में किन राज्यों में कब-कब बंद रहेंगे बैंक, देखें पूरी लिस्ट


5 जून बुधवार रमजान (ईद-उल-फितर) आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, पुदुचेरी, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल 6 जून गुरुवार रमजान (ईद-उल-फितर) गुजरात 6 जून गुरुवार महाराणा प्रताप जयंती हरियाणा 15 जून शनिवार राजा संक्रांति ओडिशा 17 जून सोमवार कबीर जयंती बिहार, हरियाणाइंडियन बैंक्स असोसिएशन के मुताबिक, जून महीने में अलग-अलग राज्यों में चार अलग-अलग चार दिन बैंकों की छुट्टियां पड़ेंगी। असोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक, विभिन्न राज्यों ने 5 जून, 6 जून, 15 जून और 17 जून को अलग-अलग मौकों पर बैंकों की छुट्टियां घोषित की हैं। वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, कुल 15 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में जून महीने में 1-1 दिन की छुट्टी है जबकि ओडिशा ने इस महीने दो छुट्टियां दी हैं। वहीं, हरियाणा अकेला ऐसा राज्य है जिसने जून महीने में बैंकों की तीन छुट्टियां घोषित की हैं।सबसे ज्यादा कुल 14 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों ने ईद-उल-फितर की छुट्टी घोषित की है। इनमें आंध्र प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, चंडीगढ़, दिल्ली और पुदुचेरी में 5 जून को ईद-उल-फितर की छुट्टी दी गई है। वहीं, गुजरात में एक दिन बाद 6 जून को ईद-उल-फितर की छुट्टी दी गई है।वहीं, ओडिशा में 5 जून को ईद-उल-फितर के अलावा 15 जून को राजा संक्रांति के मौके पर भी बैंक बंद रहेंगे। वहीं, 6 जून को गुजरात में ईद-उल-फितर की जबकि हरियाणा में महाराणा प्रताप जयंती की छुट्टी होगी। वहीं, 17 जून को बिहार और हरियाणा, दो राज्यों में कबीर जंयती की छुट्टी रहेगी। यानी, 5 जून को 13 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में, 6 जून को दो राज्यों गुजरात और हरियाणा में, 15 जून को सिर्फ ओडिशा में और 17 जून को बिहार एवं हरियाणा, दो राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।


Source: Navbharat Times June 04, 2019 12:50 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...