Banda : तहबाजारी के नाम पर खुलेआम हो रही अवैध वसूली, मंडलायुक्त से की शिकायत - News Summed Up

Banda : तहबाजारी के नाम पर खुलेआम हो रही अवैध वसूली, मंडलायुक्त से की शिकायत


सड़क पर लाठी-डंडे लेकर ट्रक चालकों को धमकाते हैं ठेकेदार के गुर्गेBanda : जिला पंचायत तहबाजारी के नाम पर ट्रक चालकों से मनमानी वसूली की जा रही है, जिसके संबंध में उत्तर प्रदेश ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन ने मंडल मुख्यालय में पहुंचकर आयुक्त से शिकायत दर्ज कराई है और ज्ञापन सौंपकर अवैध वसूली पर अंकुश लगाने व दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग बुलंद की है।बुधवार को उत्तर प्रदेश ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष डा.अतुल त्रिवेदी की अगुवाई में ट्रक मालिकों ने मंडलायुक्त अजीत कुमार को ज्ञापन सौंपकर बताया है कि चित्रकूटधाम मंडल के महोबा जनपद को गिट्‌टी, मोरंग आदि की सबसे बड़ी मंडी के रूप में जाना जाता है और यहां से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या मंे ट्रक गिट्‌टी, मोरंग आदि खनिज लेकर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में जाते हैं। जिला पंचायत की ओर से खनिज उद्गम स्थल पर ही तहबाजारी वसूले जाने का प्रावधान शासन से नियत है। बताया है कि महोबा में जिला पंचायत की ओर से नए वित्तीय वर्ष में जब से तहबाजारी का ठेका हुआ है, तभी से तहबाजारी ठेकेदार की मनमानी चरम पर है।ठेकेदार के प्राइवेट गुर्गे प्रमुख राजमार्गों पर लाठी डंडों से लैस होकर ट्रकों को रोकते हैं और ट्रक चालकों को धमका कर मनमानी वसूली करते हैं। इतना ही नहीं पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश से गिट्‌टी आदि लाने वाले ट्रकों से भी अवैध वसूली की जाती है। कहा है कि कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन ने मंडलायुक्त से तहबाजारी के नाम पर ठेकेदार की अवैध वसूली पर अंकुश लगाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इस मौके पर एसोसिएशन के प्रदेश मंत्री अरविंद सिंह, बांदा जिलाध्यक्ष जय सिंह, महोबा अध्यक्ष दिनेश सिंह, फतेहपुर अध्यक्ष बबलू सिंह, छुट्‌टन सिंह, दुष्यंत सिंह, आनंद गुप्ता, आरके यादव, अमित साहू, पवन गुप्ता, विनोद कुमार, जनार्दन सिंह समेत तमाम ट्रक मालिक शामिल रहे।


Source: Dainik Bhaskar April 09, 2026 02:30 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */