कार्यदाई संस्था के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के दिए निर्देशBanda : गो संरक्षण केंद्र मलेहरा निवादा व गोविंदपुर के स्थलीय निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य अधूरा और गुणवत्ता खराब मिलने पर जिलाधिकारी का पारा चढ़ गया। उन्होंने उपस्थित कार्यदाई संस्था अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही कार्यदाई संस्था के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।जिलाधिकारी जे.रीभा ने गुरुवार को मलेहरा निवादा व गोविंदपुर गांव स्थित गो संरक्षण केंद्र का औचक निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निर्माण कार्य अधूरा और ईंट की गुणवत्ता खराब मिलने पर जिलाधिकारी का पारा चढ़ गया। गुणवत्ता खराब मिलने पर उपस्थित कार्यदाई संस्था अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। कार्यदाई संस्था के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। कहा कि गो संरक्षण केंद्र का निर्माण गुणवत्ता से कराया जाए। कोई कोताही न बरती जाए। खबरदार किया कि दोबारा निरीक्षण में खामियां मिलीं तो संबंधित के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। शासन की मंशा के अनुसार निर्माण कार्य गुणवत्ता और समय पर पूरा कराएं।
Source: Dainik Bhaskar April 02, 2026 19:28 UTC