पुलिस ने नाबालिग छात्र पर फायरिंग के मामले में छह नामजद आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस ने नाबालिग छात्र पर फायरिंग के मामले में छह नामजद आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया है। यह घटना 2 फरवरी की शाम को हुई थी, जिसमें छात्र छर्रे लगने से घायल हो गया था। सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही ह. यह घटना नगर के बालावाली मार्ग पर हुई, जहां युवकों के दो गुटों के बीच कहासुनी शुरू हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि फायरिंग होने लगी। फायरिंग के दौरान एक नाबालिग छात्र के शरीर के निचले हिस्से में छर्रे लग गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।पीड़ित छात्र के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि घटना वाले दिन उनके बेटे को एक अज्ञात नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने उसे केवी इंटर कॉलेज के पास मिलने के लिए बुलाया था। छात्र अपने चचेरे भाई और एक दोस्त के साथ बताए गए स्थान पर पहुंचा।वहां पहले से खानपुर और लक्सर कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के छह युवक मौजूद थे। उन्होंने छात्र के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब छात्र ने विरोध किया, तो आरोपियों ने तमंचे निकाल लिए। छात्र और उसके साथी जान बचाने के लिए भागने लगे, तभी आरोपियों ने फायरिंग कर दी।छर्रे लगने से छात्र वहीं गिर पड़ा और आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल किशोर को लक्सर सीएचसी ले जाया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया।इस मामले में कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर के आधार पर छह नामजद आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
Source: Dainik Bhaskar February 04, 2026 17:28 UTC