विज्ञापनविज्ञापनबड़ौत। बिनौली मार्ग पर बन रही सर्विस रोड पर अतिक्रमण के विरोध में मंगलवार को महिलाओं ने बड़ौत-मेरठ मार्ग जाम कर दिया। अतिक्रमण के कारण सड़क का निर्माण रुका हुआ है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।पुलिस के हस्तक्षेप के बाद भी महिलाएं शांत नहीं हुईं और एसडीएम को बुलाने की मांग पर अड़ी रहीं। माैके पर पहुंचे नायब तहसीलदार ने आश्वासन दिया तो जाम खोल दिया गया।सरोज, बबीता, सविता, रेखा प्रभा, ममता और संगीता ने बताया कि बड़ौत में बन रही सर्विस रोड पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर रखा ह, जिससे सड़क का चौड़ीकरण नहीं हो पा रहा है और लोगों को रोजाना आने-जाने में दिक्कत हो रही है। अतिक्रमण की वजह से जाम की समस्या भी बढ़ रही है। लगातार शिकायतों के बावजूद प्रशासन की ओर से स्थाई समाधान नहीं हुआ।जब पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाने की अपील की तो महिलाएं शांत नहीं हुईं और एसडीएम को बुलाने की जिद पर अड़ी रहीं। इसको देखते हुए एसडीएम भावना सिंह ने नायब तहसीलदार विजय कुमार को मौके पर भेजा। तहसीलदार ने आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द अतिक्रमण हटाकर सर्विस रोड का निर्माण पूरा किया जाएगा।
Source: NDTV April 07, 2026 20:52 UTC