BPSC 67 वीं मेंस दिसंबर में, समय सिर्फ तीन माह: पटना के गंगा घाट पर तैयारी कराने वाले पूर्व आईएएस अरुण कुमार ने दिए तैयारी के टिप्स- हर दिन 10 घंटे पढ़ें - News Summed Up

BPSC 67 वीं मेंस दिसंबर में, समय सिर्फ तीन माह: पटना के गंगा घाट पर तैयारी कराने वाले पूर्व आईएएस अरुण कुमार ने दिए तैयारी के टिप्स- हर दिन 10 घंटे पढ़ें


उत्तर- दिसंबर 2022 के अंतिम सप्ताह में मुख्य परीक्षा संभावित है। यानी 80 दिन का समय अंतराल है। इन 80 दिनों में 1000 घंटों से ज्यादा समय अध्ययन के लिए उपलब्ध नहीं है। इसलिए निरंतर अध्ययन करना जरूरी है। किसी भी दिन 10 घंटे से कम नहीं। डायरी बनाएं, दिन का बजट लिखें और इन 80 दिनों में करीब 20 सेट सामान्य अध्ययन का तथा पांच टेस्ट ऑप्शनल पेपर का जरूर लिखें।सवाल- दिन की दिनचर्या क्या होनी चाहिए ? जवाब- दिन की शुरुआत 'समाचार पर विचार' के साथ करनी चाहिए। हम गंगा घाट पर (अरुण सर की क्लास) 'समाचार पर विचार' प्रत्येक दिन करते हैं। समाचार के विश्लेषण मात्र से आप GS पेपर के आधे प्रश्नों को प्रभावी ढ़ंग से लिख सकते हैं। पुनः 3 से 4 घंटे आप GS - 1 और GS-2 को अलग से दें। प्रतिदिन 3 घंटे का समय अपने ऐच्छिक विषय के लिए रखें।सवाल- GS-1 की तैयारी कैसे करें ? जवाब- इसमें पॉलिटी के लिए एम. लक्ष्मीकांत की किताब पढ़ें। को-ऑपरेटिव फेडिएलिज्म, इलेक्ट्रॉल रिफॉर्म्स, ज्यूडिशियरी, पंचायती राज व्यवस्था आदि पर फोकस करें। अर्थशास्त्र और भूगोल के लिए बिहार और भारत का बजट देखें। इकोनॉमी सर्वे ऑफ बिहार और इंडिया पढ़ें। विवेक सिंह की किताब अच्छी है। जरूरी चैप्टर के तहत रोजगार, खाद्यान्न समस्या, सिंचाई की व्यवस्था आदि देखें। साइंस एंड टेक्नोलॉजी में यूपीएससी के लिए तैयार कोई भी स्टैंडर्ट बुक पढ़ सकते हैं। जैसे कि रवि पी अग्रहरि देखें।सवाल- वैकल्पिक विषय के लिए किताबें पढ़ने, नोट्स पढ़ने और लिखने की प्रैक्टिस के अलावा क्या खास कर सकते हैं? जवाब- विगत 5 वर्षों के प्रश्नों का अभ्यास करें।


Source: Dainik Bhaskar October 01, 2022 14:50 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */